डीजल-पेट्रोल के लिए दिन भर भटकते रहे लोग
Gorakhpur News - संतकबीरनगर जिले में पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कमी से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई पेट्रोल पंप ड्राई हो गए हैं और लोग डीजल और पेट्रोल के लिए लंबी कतारों में खड़े रहते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना पूर्व सूचना के सप्लाई बंद होने से उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के पेट्रोल पंपों पर आए दिन ड्राई होने का संकट खत्म नहीं हो रहा है। फिर कई पंप ड्राई रहे। खलीलाबाद के बाईपास चौराहे पर पेट्रोल पंप ड्राई हो गया। पंप पर पहुंचे लोगों को दूसरे पंप का सहारा लेना पड़ा। वहीं बनकटिया, कसैला, महुली, कुशहरा में पंप के ड्राई होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग डीजल पेट्रोल के लिए शहर का चक्कर लगाते रहे।बघौली संवाद के अनुसार बघौली क्षेत्र में डीजल और पेट्रोल की किल्लत से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जंगल कला स्थित पेट्रोल पंप पर ईंधन न मिलने से उपभोक्ताओं में नाराजगी देखने को मिली।
सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल-डीजल लेने के लिए पंप पर पहुंचे, लेकिन सप्लाई न होने के कारण उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप पर डीजल और पेट्रोल का स्टॉक समाप्त हो गया है, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई लोग घंटों इंतजार करते रहे, लेकिन अंततः बिना ईंधन लिए ही वापस जाना पड़ा। खासकर किसान और छोटे व्यापारी सबसे अधिक प्रभावित दिखे, जिन्हें अपने दैनिक कार्यों के लिए ईंधन की सख्त जरूरत होती है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना के सप्लाई बंद हो जाने से उन्हें अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ रही है।नाथनगर संवाद के अनुसार क्षेत्र के कई पेट्रोल पंप ड्राई हो गए। लोगों डीजल पेट्रोल भराने के लिए दूर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इस संबंध में पेट्रोल पंप कर्मचारियों का कहना है कि उच्च स्तर से आपूर्ति बाधित होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। जैसे ही नई खेप पहुंचेगी, वितरण पुनः शुरू कर दिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


