ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरखरमास 16 से, एक माह शुभ कार्यों पर लगेगा विराम

खरमास 16 से, एक माह शुभ कार्यों पर लगेगा विराम

14 जनवरी मकर संक्रांति को खरमास होगा समाप्त 14 जनवरी मकर संक्रांति को खरमास होगा समाप्त गोरखपुर। निज संवाददाता। हिन्दू पंचांग...

खरमास 16 से, एक माह शुभ कार्यों पर लगेगा विराम
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरWed, 30 Nov 2022 07:21 PM
ऐप पर पढ़ें

14 जनवरी मकर संक्रांति को खरमास होगा समाप्त

गोरखपुर। निज संवाददाता।

हिन्दू पंचांग के अनुसार पौष मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथी 16 दिसम्बर शुक्रवार से खरमास का आरम्भ हो रहा है। जिसके बाद मकर संक्रांति तक पूरे एक माहीने शुभ कार्यों का आयोजन नहीं होगा। मांगलिक कार्यों पर भी विराम लग जायेगा। 14 जनवरी 2023 शनिवार मकर संक्रांति को खरमास का समापन हो जायेगा, तथा शुभ कार्यों के आयोजन होने फिर से शुरू हो जायेंगे।

पंडित शरदचंद्र मिश्र के मुताबिक प्रत्येक वर्ष दिसम्बर माह में खरमास का आरम्भ होता है। इस दिन सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं। बहुत से लोग कोई नया काम नहीं करने के साथ-साथ नये कपड़े खरीदकर धारण करने से भी बचते हैं। बहुत सी बहू-बेटियां अपने मायके या ससुराल आवागमन नहीं करती हैं। परन्तु अगर आकस्मिक आवागमन होता है तो खरमास समाप्ति से पहले वापस आ जाती हैं। इसके साथ ही एक माह बाद जब मकर संक्रांति पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है उसके बाद खरमास का समापन हो जाता है और एक बार फिर एक माह के विराम के बाद शहनाइयों की गूंज सुनाई देने लगती है तथा सभी प्रकार के शुभ कार्य होने लगते हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें