आरोग्य मंदिर में निशुल्क योग शिविर 21 से
Gorakhpur News - गोरखपुर । वरिष्ठ संवाददाता प्राचीन प्राकृतिक चिकित्सालय आरोग्य मंदिर 21 मई से 21

गोरखपुर । वरिष्ठ संवाददाता प्राचीन प्राकृतिक चिकित्सालय आरोग्य मंदिर 21 मई से 21 जून तक रोज़ निशुल्क योग शिविर चलेगा। शिविर हर सुबह 7:00 बजे से 7:45 बजे तक आरोग्य मंदिर के परिसर में संचालित होगा।आरोग्य मंदिर के निदेशक डॉक्टर विमल कुमार मोदी ने बताया कि शिविर में आसन, प्राणायाम और कुछ व्यायाम सिखाए जाएंगे। योगाचार्य डॉ. पीयूष पानी पांडेय शिविर मुख्य योग्य प्रशिक्षक रहेंगे। उन्होंने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ रखने में मदद करता है और यह शिविर लोगों के लिए अच्छा मौका है योग सीखने का।उन्होंने बताया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मोरारजी देसाई राष्ट्रीय इंस्टिट्यूट ऑफ योगा देश भर में कार्यक्रम चला रहा हैं।
इस अभियान में आरोग्य मंदिर भी शामिल है। आरोग्य मंदिर 1940 से प्राकृतिक चिकित्सा और योग का प्रचार कर रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


