पालतू कुत्तों के लिए नि:शुल्क टीकाकरण एवं पंजीकरण शिविर कल
Gorakhpur News - गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। नगर निगम की पहल पर एक मार्च रविवार को पालतू कुत्तों

गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। नगर निगम की पहल पर एक मार्च रविवार को पालतू कुत्तों के लिए निशुल्क रेबीज टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच एवं पंजीकरण शिविर आयोजित होगा। नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ रोबिन चंद्र ने बताया कि राजेंद्र नगर स्थित रॉयल क्योर एण्ड केयर पेट क्लिनिक में आयोजित शिविर में डॉ. विनय गौतम, डॉ. दुर्गेश नंदन और पशु चिकित्सा सहायक अरुण मौर्य की टीम कुत्तों का टीकाकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। इसके साथ ही नगर निगम में कुत्ते का निशुल्क पंजीकरण भी किया जाएगा। डॉ. रोबिन चंद्रा ने बताया कि नगर निगम में कुत्ते का पंजीकरण कराने से उसे कानूनी पहचान मिलती है।
गुम होने पर मालिक तक पहुंचना आसान होता है। टीकाकरण का आधिकारिक रिकॉर्ड सुरक्षित रहता है। कुत्ते से जुड़े मामलों में कानूनी सुरक्षा मिलती है। वहीं, पंजीकरण न कराने पर नगर निगम द्वारा जुर्माना या कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। कुत्ते के गुम होने पर मालिकाना हक साबित करना मुश्किल हो सकता है। टीकाकरण प्रमाण पत्र न होने पर विवाद या परेशानी हो सकती है। काटने की घटना में कानूनी समस्या बढ़ सकती है। सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाता।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


