Gorakhpur News: निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 45 ग्रामीणों का हुआ परीक्षण

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News: गोरखपुर में महाराणा प्रताप महाविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा बड़ी रेतवहिया गांव में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 45 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श तथा मुफ्त दवाएं वितरित की गईं। शिविर की संयोजक डॉ. आरती सिंह ने ग्रामीणों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Gorakhpur News: निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 45 ग्रामीणों का हुआ परीक्षण

Gorakhpur News: गोरखपुर। उन्नत भारत अभियान के तहत महाराणा प्रताप महाविद्यालय, जंगल धूसड़ के हिंदी विभाग की ओर से अधिगृहीत ग्राम बड़ी रेतवहिया में गुरुवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच के साथ उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस मौके पर महायोगी गुरु गोरखनाथ चिकित्सालय के डॉ. अनिल जायसवाल, स्टाफ नर्स श्रीमती प्रियंका ने 45 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर की संयोजक एवं हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. आरती सिंह ने ग्रामीणों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वास्थ्य एवं जनसेवा से जुड़े ऐसे प्रयास आगे भी निरंतर जारी रखे जाएंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगोरखपुरGorakhpur News: निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 45 ग्रामीणों का हुआ परीक्षण