Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsFraudulent Job Placement in Maldives Three Youths Duped by Agent
विदेश भेजने के नाम पर बड़ा फ्राॅड, बेलघाट के तीन युवक ठगे गए

विदेश भेजने के नाम पर बड़ा फ्राॅड, बेलघाट के तीन युवक ठगे गए

संक्षेप: Gorakhpur News - एक एजेंट ने अच्छा वेतन और सुविधाओं का लालच देकर रामचंद्र, प्रेमचंद्र और हरिनारायण को नौकरी के लिए मालदीव भेजा। वहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है। बेलघाट और शाहपुर निवासी ये तीनों युवक अब सुविधाओं के अभाव में फंसे हैं.... 

Fri, 24 Oct 2025 03:39 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन युवकों रामचंद्र, प्रेमचंद्र और हरिनारायण के साथ ठगी का मामला सामने आया है। एक एजेंट ने उन्हें अच्छा वेतन और सुविधाओं का लालच देकर मालदीव भेजा, जहां पहुंचने के बाद युवकों को पता चला कि वे ठगी का शिकार हो गए हैं। बेलघाट थाना क्षेत्र के समहुतापुर निवासी रामचंद्र साहनी और प्रेमचंद्र साहनी तथा शाहपुर निवासी हरिनारायण विदेश जाने की इच्छा रखते थे।

उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर अमरूद मंडी निवासी एजेंट से संपर्क किया, जिसने तीनों से मोटी रकम लेकर 8 अक्टूबर को उन्हें मालदीव भेज दिया। मालदीव पहुंचने पर युवकों को बताया गया कि उन्हें भेजा गया स्थान एक सूनसान टापू है, जहां न उचित रहने-खाने की व्यवस्था है, न कोई मेडिकल सुविधा या होटल, और वेतन का भुगतान भी नहीं किया गया है। कई बार एजेंट से संपर्क करने के प्रयास असफल होने पर तीनों ने अपने गांव के सहपाठी और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री मदन मुरारी शुक्ला को व्हाट्सएप के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है।

युवकों ने पत्र में विस्तार से अपनी स्थिति बताई और देश वापस बुलाए जाने की अपील की है। मदन मुरारी शुक्ला ने इस प्रकरण को ट्वीट कर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह मामला मानव तस्करी और बेरोजगार युवाओं को छलने का संगठित तरीका है और एजेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्याय दिलाया जाना चाहिए।