सोशल मीडिया पर भी फ्रेंड हैं जालसाज, सफेदपोशों से भी है दोस्ती
पुलिस भर्ती परीक्षा में जालसाजी कर नौकरी दिलाने में लगे गैंग के सदस्य सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं। हालांकि यहां परीक्षा से जुड़ी गतिविधि नहीं है। गैंग लीडर अनिल गिरी के फ्रेंड लिस्ट में ज्यादातर...
पुलिस भर्ती परीक्षा में जालसाजी कर नौकरी दिलाने में लगे गैंग के सदस्य सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं। हालांकि यहां परीक्षा से जुड़ी गतिविधि नहीं है। गैंग लीडर अनिल गिरी के फ्रेंड लिस्ट में ज्यादातर जालसाज हैं। इसके अलावा अनिल के फ्रेंड लिस्ट में कई सफेदपोश और रसूखदार भी हैं।
फेसबुक पर अनिल के 2333 फ्रेंड है। एक राष्ट्रीय पार्टी के बड़े नेता, व्यापारी और पत्रकारों की भी इसमें एक अच्छी खासी संख्या है। अनिल गिरी का 27 मई को जन्मदिन था। फेसबुक पर उसने दोस्तों के साथ फोटो पोस्ट की थी। संजीव सिंह उर्फ चंचल सिंह के साथ फेसबुक पर अनिल की कई तस्वीर है। संजीव सिंह के अलावा अनिल से फेसबुक पर आनंद यादव, विकास यादव, विपिन यदव, सत्यवंत यादव, धीरेन्द्र उर्फ धीरू भी जुड़े हैं।
गैंग में दूसरे नम्बर के धीरेन्द्र उर्फ धीरू फेसबुक पर भी संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त है। उसने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट को अनफ्रेंड कर रखा है। यानी उसे जो रिक्वेस्ट भेजेगा और वह रिक्वेस्ट को स्वीकार करेगा तभी कोई फेसबुक की उसकी गतिविधि देख पाएगा। गैंग के लोगों ने अनिल के अलावा सत्यवंत के सर्वाधिक 1000 से ज्यादा फेसबुक फ्रेंड है। सत्यवंत का पहलवानी का शौक है।
इसका यह शौक उसके फेसबुक पर भी दिख रहा है। फेसबुक पर उसने ज्यादातर पहलवानों की तस्वीर पोस्ट की है। सुशील कुमार और योगेश्वर दत्त जैसे नामी पहलवानों की तस्वीर उसके फेसबुक पर है। इसके अलावा सुनील, विकास, आनंद, विपिन सहित अन्य अभ्युक्त अनिल, सत्यवंत तथा संजीव उर्फ चंचल की अपेक्षा फेसबुक पर कम सक्रिय हैं। हालांकि सभी एक दूसरे से जुड़े हैं।