Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsFraud Case Youth Cheats Six Unemployed Individuals of 16 10 Lakhs in Job Scam
विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी! छह युवकों से 16 लाख रुपये ठगे

विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी! छह युवकों से 16 लाख रुपये ठगे

संक्षेप:

Gorakhpur News - बड़हलगंज के भैसवली गांव के युवक पर छह बेरोजगार युवकों से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 16.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोपी ने नौकरी का झांसा देकर बड़ी रकम अपने खाते में जमा करवाई और पैसे वापस नहीं कर रहा है।

Jan 12, 2026 04:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

थाना क्षेत्र के भैसवली गांव निवासी एक युवक पर विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर छह बेरोजगार युवकों से करीब 16.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ितों का आरोप है कि भैसवली गांव निवासी सुशील दुबे ने हांगकांग व फ्रांस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अलग-अलग युवकों से बड़ी रकम अपने बैंक खाते में जमा करवा ली। इसके बाद न तो उन्हें विदेश भेजा गया और न ही ली गई रकम वापस की जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

10 जनवरी को कोतवाली में दी गई तहरीर के अनुसार बेइली, बड़हलगंज निवासी अमित कुमार जायसवाल से चार लाख रुपये लिए गए। इसी तरह दोहरीघाट निवासी सूरज गुप्ता से दो लाख, अहिरौटी दोहरीघाट निवासी लालू से एक लाख, बड़हलगंज कुटिया मोहल्ला निवासी योगेंद्र प्रजापति से 2.90 लाख, गोला मोहल्ला निवासी प्रिंस कुमार से 3.80 लाख तथा सुनील कुमार से 2.40 लाख रुपये लिए गए। पीड़ितों का कहना है कि जब वे लोग अपना पैसा वापस मांगते हैं तो आरोपी जान-माल की धमकी देता है, जिससे वे काफी भयभीत हैं।

इस संबंध में कोतवाल सुनील कुमार राय ने बताया कि कुछ लोगों ने प्रार्थना पत्र दिया है। इसकी लिखित सूचना क्षेत्राधिकारी को भेजी जा रही है। जांच के बाद एसएसपी गोरखपुर के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।