फर्जी काश्तकार बनाकर बेच दी जमीन, हड़पे दस लाख
शाहपुर इलाके की घटना, केस दर्ज कर जांच कर रही पुलिस पादरी बाजार, हिन्दुस्तान

शाहपुर इलाके की घटना, केस दर्ज कर जांच कर रही पुलिस पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर इलाके में कथित काश्तकार खड़ा कर दूसरे की जमीन का बैनामा कराने के आरोप में पुलिस ने घोसीपुरवा निवासी मोहम्मद अजीमुद्दीन पर केस दर्ज किया है। आरोपी ने इस तरीके से 10 लाख रुपये हड़प लिए।जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के रानी बाग बड़गो निवासी सुनील सिंह ने सीओ गोरखनाथ को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने करीब एक वर्ष पहले आरोपी को जमीन खरीदने के लिए 10 लाख रुपये दिए थे। सात-आठ महीने तक जमीन न दिलाने पर जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने जल्द ही एक जमीन का बैनामा कराने का भरोसा दिया।
आरोप है कि 28 जनवरी को आरोपी ने शाहपुर में करीब 2 हजार वर्गफीट जमीन मोहन नाम के एक व्यक्ति को काश्तकार बनाकर पीड़ित के पक्ष में बैनामा करा दी। कुछ दिन बाद जांच करने पर पता चला कि मोहन के नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवाया गया था और बैनामा किसी अन्य व्यक्ति की जमीन का करा दिया गया। शाहपुर थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह ने बताया कि मामले में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


