
लखनऊ में जमीन दिलाने के नाम पर बैंक प्रबंधक से जालसाजी
Gorakhpur News - आर सन्स इंफ्रालैण्ड डवलपर्स के खिलाफ बलरामपुर में तैनात बैंक प्रबंधक ने कराया मुकदमाआर सन्स इंफ्रालैण्ड डवलपर्स के खिलाफ बलरामपुर में तैनात बैंक प्रबं
गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। लखनऊ में जमीन दिलाने के नाम पर एक बैंक के प्रबंधक से धोखाधड़ी कर लाखों रुपये हड़पने के आरोप में आर सन्स इंफ्रालैण्ड डेवलपर्स प्रा. लि. और इसके निदेशक व कर्मचारियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित ने कोतवाली इलाके में स्थित आफिस पर बैंक प्रबंधक से पैसा लिया था। पुलिस ने यह कार्रवाई अदालत के आदेश पर की है। गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ़ निवासी अभिषेक राय ने तहरीर में बताया कि वह यूपी ग्रामीण बैंक, बलरामपुर शाखा में प्रबंधक पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने लखनऊ में आवासीय जमीन खरीदने के लिए आर सन्स इंफ्रालैण्ड डेवलपर्स के गोरखपुर कार्यालय (क्रास रोड, बैंक रोड) में संपर्क किया था।

कंपनी के कर्मचारियों मुकेश शाही, प्रियंका मिश्रा आदि ने उन्हें लखनऊ के रहमतनगर, मोहनलालगंज क्षेत्र की जमीन दिखाई। पीड़ित ने बताया कि कंपनी के प्रबंध निदेशक आशीष कुमार श्रीवास्तव और अन्य अधिकारियों तबस्सुम परवीन, तरन्नुम परवीन, गौरव श्रीवास्तव की मौजूदगी में जमीन की कीमत 5.04 लाख रुपये तय हुई। स्टांप शुल्क सहित लगभग छह लाख रुपये देकर रजिस्टर्ड बैनामा 3 जुलाई 2017 को कराया गया। इसके बाद जब कब्जा लेने गया तो पाया कि जमीन किसी और की है और कंपनी ने फर्जी प्लॉट दिखाकर ठगी की है। कई बार संपर्क के बावजूद कंपनी के प्रतिनिधियों ने कब्जा देने या धन लौटाने से इंकार कर दिया। पीड़ित ने पहले थाने पर सम्पर्क किया लेकिन सुनवाई न होने पर अदालत में प्रार्थना-पत्र दाखिल किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




