पूर्व पार्षद से जमीन के नाम पर तीस लाख की जालसाजी

Mar 18, 2026 09:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - सहजनवा में पूर्व पार्षद गिरिजेश पाल के साथ तीस लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बनौड़ा निवासी अमित सिंह ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर 50 डिसमिल भूमि के लिए यह राशि ली, लेकिन जमीन नहीं दी। पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पूर्व पार्षद से जमीन के नाम पर तीस लाख की जालसाजी

सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर निगम के शाहपुर क्षेत्र के राम जानकी नगर के पूर्व पार्षद गिरिजेश पाल से जमीनी देने के नाम तीस लाख रुपये के धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर ली है। पूर्व पार्षद का आरोप है कि गीडा क्षेत्र में भूमि लेने के लिए बनौड़ा निवासी अमित सिंह पुत्र सुरेश सिंह से बातचीत हुई। आरोपित ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर 50 डिसमिल भूमि के लिए तीस लाख रुपये ले लिया। अधिक समय बीतने पर जमीन नहीं मिलने पर धन वापसी की बात किए तो आरोपित आना कानी करने लगे।

बेटे को आरोपितों के लखनऊ स्थित घर धन लेने के भेजने पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। कई बार समय लेने के बाद भी धन वापस नहीं कर रहे है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित अमित सिंह, पूरन सिंह तथा रहबर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर ली है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।