सदर हास्पिटल में नौकरी दिलाने के नाम पर 86 हजार की ठगी

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

युवक की तहरीर पर महिला सहित चार के खिलाफ केस दर्जयुवक की तहरीर पर महिला सहित चार के खिलाफ केस दर्ज हरपुरबुदहट। हिन्दुस्तान संवाद सदर अस्पताल में नौकर

सदर हास्पिटल में नौकरी दिलाने के नाम पर 86 हजार की ठगी

हरपुरबुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। सदर अस्पताल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दम्पति से 86 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देने और रुपये वापस मांगने पर धमकी देने के आरोप में हरपुर बुदहट पुलिस ने सीओ गीडा के निर्देश पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण

हरपुर बुदहट क्षेत्र के कटाइटिकर निवासी राकेश कुमार ने सीओ गीडा को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि जनवरी 2026 में दरघाट निवासी परिचित महिला ज्योति पासवान पत्नी शरद पासवान ने उनकी पत्नी वंदना मौर्या को गोरखपुर सदर अस्पताल में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। आरोप है कि इसके एवज में तीन लाख रुपये की मांग की गई। राकेश के अनुसार, ज्योति पासवान उन्हें सदर अस्पताल ले गई, जहां उनकी मुलाकात अविनाश कुमार नामक व्यक्ति से कराई गई। अविनाश ने खुद को एम्स गोरखपुर का ओपीडी इंचार्ज बताया और नौकरी लगवाने का भरोसा देकर ऑनलाइन अपने खाते में 46 हजार रुपये मंगवा लिए। इसके अलावा ज्योति पासवान ने भी 40 हजार रुपये लिए। कुछ दिन बाद आरोपियों ने दम्पति को एक ज्वाइनिंग लेटर दिया। पीड़ित जब उस पत्र को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि ज्वाइनिंग लेटर पूरी तरह फर्जी है। ठगी का एहसास होने पर दम्पति ने आरोपियों से रुपये वापस मांगे, लेकिन आरोप है कि उन्हें धमकियां दी जाने लगी।

Voice of UP

धमकी और मारपीट

पीड़ित ने बताया कि 15 मार्च 2026 को आरोपी अविनाश कुमार ने उन्हें कूड़ाघाट बुलाया, जहां तीन-चार अज्ञात लोगों के साथ मिलकर धमकाया गया। विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो गए। दम्पति किसी तरह वहां से जान बचाकर भागे। थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया कि आरोपी अविनाश कुमार, ज्योति पासवान समेत चार अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

सामान्य प्रश्न

यह ठगी कब हुई?
यह ठगी जनवरी 2026 में हुई।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।