अस्पताल संचालक ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत

Mar 03, 2026 02:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

Gorakhpur News - गोरखपुर में न्यू राजेश हाईटेक अस्पताल के संचालक ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर 15 लाख रुपए की ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम का ओएसडी और सीएमओ ने मिलकर उनसे यह रकम मांगी। बावजूद पैसे देने के, अस्पताल का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया।

अस्पताल संचालक ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत

गोरखपुर वरिष्ठ संवाददाता सिकरीगंज के न्यू राजेश हाईटेक अस्पताल संचालक से 15 लाख की ठगी के मामले में पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर अपनी शिकायत की है। पोर्टल पर उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री का ओएसडी तथा जिले का सीएमओ बनाकर प्रार्थी से 15 लाख रुपए की ठगी की गई है। शिकायती पत्र उन्होंने बताया कि मोतियाबिंद ऑपरेशन संक्रमण मामले के बाद सीएमओ ने जांच पूरी होने तक अस्पताल को बंद रखने का निर्देश दिया था। जांच के दरम्यान अपनी पैरवी के लिए कई बार सीएमओ कार्यालय गया। इसी दौरान दो अलग-अलग मोबाइल नंबर से फोन आना शुरू हुआ। फोन करने वाले ने अपना परिचय सीएम का ओएसडी के तौर पर दिया।

इन नंबरों से एक व्यक्ति मुख्यमंत्री के ओएसडी का पीए बनकर भी बात करता था। इसके बाद एक अन्य मोबाइल नंबर 8419022640 से फोन आया है। कॉल करने वाले ने खुद को गोरखपुर का सीएमओ बताया। उसने बताया कि अस्पताल के खिलाफ कोई फर्जी कार्रवाई नहीं होगी लेकिन इसके लिए 15 लाख रुपए मांगे। कथित सीएमओ द्वारा बताए गए समय के अनुसार संचालक 28 फरवरी को सीएमओ कार्यालय पहुंचा। सीएमओ कार्यालय के प्रांगण में हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति को 15 लाख रुपए दे दिए। संचालक ने आरोप लगाया कि रकम देने के बावजूद अस्पताल का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। इसके बाद ठगी का पता चला।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।