Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsFraud and Embezzlement 2 Crore Stolen from Gorakhpur Saree Shops
साड़ी सेंटर के कर्मचारियों ने कर ली दो करोड़ की हेराफेरी

साड़ी सेंटर के कर्मचारियों ने कर ली दो करोड़ की हेराफेरी

संक्षेप:

Gorakhpur News - - डुप्लीकेट बिल देकर जालसाजी मामले में कैंट थाने में केस- डुप्लीकेट बिल देकर जालसाजी मामले में कैंट थाने में केस - गोरखनाथ व गोलघर के दुकानों में की ग

Jan 05, 2026 01:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गोलघर और गोरखनाथ क्षेत्र में स्थित साड़ी की दो दुकानों से लगभग दो करोड़ रुपये के सामान व नकदी के गबन का मामला सामने आया है। मिर्जापुर पचपेड़वा रानी सती दादी मंदिर के पास निवासी वंदना टेकरीवाल पत्नी प्रदीप टेकरीवाल ने थाना कैंट में केस दर्ज कराया है। उन्होंने अपने ही कैशियरों पर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी, चोरी और सॉफ्टवेयर में हेराफेरी का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। वंदना के मुताबिक, उनकी एक दुकान संगम साड़ी सेंटर, मेन ब्रांच गोलघर तथा दूसरी दुकान गोरखनाथ क्षेत्र में गीता होलसेल मार्ट के सामने स्थित है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दुकानों के संचालन के लिए उन्होंने पांच कैशियर/वर्कर नियुक्त कर रखे थे। कुछ दिन पहले जब स्टॉक का मिलान किया गया तो भारी अंतर सामने आया। इसके बाद खरीद-बिक्री के बिलों और सॉफ्टवेयर डाटा की जांच की गई, जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। आरोप है कि संबंधित कर्मचारी कई बार ग्राहकों को बिल नहीं देते थे या सादे कागज पर डुप्लीकेट बिल थमा देते थे। साथ ही दुकान के सॉफ्टवेयर में कूटरचित तरीके से बिल एडिट और डिलीट कर नकदी व सामान का गबन किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि यह गतिविधि लंबे समय से की जा रही थी और गबन की रकम आपस में बांट ली जाती थी। वंदना का कहना है कि जब कर्मचारियों से इस संबंध में पूछताछ की गई तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान-माल की धमकी दी और दुकान छोड़कर फरार हो गए। पूरे प्रकरण की जानकारी उनके पति और पुत्र को भी है। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।