चार मकान का ताला तोड़कर चोरी
Gorakhpur News - रामपुर गड़री गांव में एक ही रात चार घरों में चोरी की घटनाएं हुईं। चोरों ने संतोष दुबे के घर से 85 हजार रुपये नकद और जेवरात चुराए। अन्य घरों में भी चोरी की गई, जबकि गृहस्वामी शादी और बीमार बेटे की देखभाल के लिए बाहर थे। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

भर्रोह, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के रामपुर गड़री गांव में एक ही रात बंद पड़े चार घरों में चोरी की घटना सामने आई। चोरों ने अलग-अलग जगह रह रहे गृहस्वामियों के बंद मकानों को निशाना बनाया। 8 फरवरी की रात गांव निवासी संतोष दुबे के मकान का ताला तोड़कर चोर करीब 85 हजार रुपये नकद व जेवरात उठा ले गए। संतोष दुबे परिवार के साथ गोरखपुर शादी में गए थे। उनकी तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उसी रात गांव के शिक्षक दयानाथ दुबे के घर में भी चोरी हुई। वे अपने बीमार बेटे को देखने गुजरात गए हुए हैं।
इसके अलावा कैलाश दुबे के घर में भी चोरी की गई, जो उस समय मुंबई में थे। सोमवार को वाराणसी में रह रहे सोनू दुबे के बंद मकान में भी चोरी की पुष्टि हुई। सूचना मिलने पर उन्होंने रिश्तेदार को घर भेजा, जहां ताला टूटा मिला। गृहस्वामी के गांव पहुंचने पर ही चोरी गए सामान की जानकारी हो सकेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


