ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुर रामगढ़झील में सतरंगी फाउंटेन का हुआ ट्रायल

रामगढ़झील में सतरंगी फाउंटेन का हुआ ट्रायल

रामगढ़झील में पानी की लहरों के साथ मल्टीमीडिया फाउंटेन और फौव्वारा चलाने का कार्य अंतिम चरण में है। सोमवार को जननिगम द्वारा पहले फौव्वारे का सफल ट्रायल किया गया। करीब 9.5 करोड़ की लागत से जलनिगम...


रामगढ़झील में सतरंगी फाउंटेन का हुआ ट्रायल
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरTue, 12 Mar 2019 01:20 PM
ऐप पर पढ़ें

रामगढ़झील में पानी की लहरों के साथ मल्टीमीडिया फाउंटेन और फौव्वारा चलाने का कार्य अंतिम चरण में है। सोमवार को जननिगम द्वारा पहले फौव्वारे का सफल ट्रायल किया गया। करीब 9.5 करोड़ की लागत से जलनिगम मल्टीमीडिया फाउंटेन और 25 फौव्वारा लगवा रहा है। 31 मार्च तक फौव्वारा लगाने का काम पूरा हो जाएगा।

रामगढ़झील को वैश्विक पहचान देने में जुटे जलनिगम ने पहले फौव्वारे का ट्रायल किया। इसमें सात रंग की छंटा दिखेगी। ट्रायल के दौरान फौव्वारे से पानी 10 मीटर ऊंचाई तक पहुंच रहा था। रामगढ़झील के परियोजना प्रबंधक रतन सेन सिंह ने बताया कि पैड़लेगंज से लेकर नया सवेरा तक 10 फौव्वारा लगाया जा रहा है। वहीं आरकेबीके की तरफ 15 फौव्वारे लगाए जाने हैं।

नया सवेरा के पास मल्टीमीडिया फाउंटेन लगाया जा रहा है। मल्टीमीडिया फाउंटेन में पानी के ऊपर एनिमेटेड वाटर शो का संचालन किया जा सकेगा। इसके लिए कम्प्यूटर से प्रोग्राम बनाया जाएगा। इसमें गोरखपुर के ऐतिहासिक धरोहरों को लेकर ऐनिमेटेड वाटर शो का प्रदर्शन हो सकेगा। मल्टीमीडिया फाउंटेन में लेजर शो का भी प्रदर्शन होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें