दस कुंतल मिठाई नष्ट, डेढ़ कुंतल खोवा जब्त
Gorakhpur News - फोटो - खाद्य सुरक्षा विभाग की तीन टीमों ने मारा छापा - टीमों ने 16

गोरखपुर, निज संवाददाता। खाद्य सुरक्षा विभाग की तीन टीमों ने गुरुवार को विभिन्न प्रतिष्ठानों में छापा मारकर 10 कुंतल मिठाई एवं अन्य सामानों को नष्ट और जब्त किया। मिठाइयों पर फंफूद लगने एवं खराब मिठाइयों को नया रूप देकर बेचने की नीयत से भंडारण करने की आशंका में नष्ट करा दिया। इस मौके पर नमूने लिए गए हैं जिसकी जांच रिपोर्ट फेल होने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। टीम ने हार्बर्ट बांध के किनारे रामेश्वर पापड़ी एवं चिक्की से करीब 10 कुंतल खराब मिठाई को मौके पर नष्ट कराया जिसकी अनुमानित कीमत दो लाख रुपये होगी। इस मामले में कारोबारी का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
शास्त्री चौक पर वाहन से उरुवा भेजे जा रहे छह कुंतल मिठाई बनाने के सामान जब्त किए गए, जिसमें डेढ़ कुंतल खोवा भी था। कैम्पियरगंज में जेपी ट्रेडर्स से मैदे का एक नमूना लिया गया। कैंपियरगंज क्षेत्र में 21 हजार रुपये का मैदा सीज किया गया। समृद्धि इंटरप्राइजेज हार्बर्ट बांध से टॉफी का नमूना लिया गया। इसके साथ ही मोटी सेंवई एवं बेसन के नमूने भी लिए गए। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि रामेश्वरम पापड़ी में खराब मिठाइयों का भंडारण किया गया था। इसे बाजार में बेचे जाने की आशंका थी। इस मामले में लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


