गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर कार ने ई-रिक्शे को मारी टक्कर, हादसे में पांच लोग घायल
Mar 02, 2026 02:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Gorakhpur News - बेलीपार हिन्दुस्तान संवाद बेलीपार थाना क्षेत्र में सोमवार को गोरखपुर वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर
बेलीपार हिन्दुस्तान संवाद बेलीपार थाना क्षेत्र में सोमवार को गोरखपुर वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना सुबह करीब 7:35 बजे बेलीपार के ग्राम मेहरौली के पास ई-रिक्शा और चार पहिया वाहन की जोरदार टक्कर में हो गई। इस दौरान पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची बेलीपार पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, कोलकाता से चौरीचौरा जा रहा एक एक्सयूवी गोरखपुर की तरफ सामने से उसी दिशा में आ रही एक ई-रिक्शा से जा टकराई, यह हादसा एक कुत्ते को बचाने में हुआ। ज्ञात हो कि ई-रिक्शा में दो महिलाएं सहित एक युवती और उसका चालक सवार थे। जो बड़हलगंज के हाटा निवासी बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुत्ते को बचाने के चक्कर में ई-रिक्शा चालक ने वाहन को दाहिनी ओर मोड़ दिया। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक्सयूवी चार पहिया वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा में सवार चारों लोग (दो महिलाएं, एक युवती और चालक) और चार पहिया वाहन में सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तत्काल एनएचएआई की एम्बुलेंस से गोरखपुर जिला अस्पताल भेजा गया। वही क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया गया है। फिलहाल, घायल व्यक्ति अपना नाम-पता बताने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस ने मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



