नैतिक गुणों को विकसित करता है स्काउट गाइड

Feb 28, 2026 09:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

Gorakhpur News - शगुन कॉलेज आफ हायर एजुकेशन में आयोजित पंच दिवसीय प्रसीक्षु शिक्षकों का शिविर समाप्त हो गया। मुख्य अतिथि दिनेश कुमार ने स्काउटिंग गाइडिंग के महत्व पर चर्चा की। प्रबंधक राम सकल मिश्रा और विशिष्ट अतिथि मोहित कुमार ने सेवा भाव और मानवीय गुणों के विकास पर जोर दिया। शिविर का समापन ध्वज अवतरण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

नैतिक गुणों को विकसित करता है स्काउट गाइड

बेलीपार हिन्दुस्तान संवाद। शगुन कॉलेज आफ हायर एजुकेशन (डीएलएड) महावीर छपरा में आयोजित पंच दिवसीय प्रसीक्षु शिक्षकों का शिविर शनिवार को संपन्न हो गया। शिविर के लीडर ऑफ द कोर्स सहायक लीडर ट्रेनर अजय कुमार गुप्ता, बजरंगी एवं प्रशिक्षिका लाजो रानी ने कैंप में विभिन्न विषयों की जानकारी प्रदान की। समापन कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि महाविद्यालय की चीफट्रस्टी दिनेश कुमार एवं प्रबंधक राम सकल मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि एसओसी गोरखपुर मंडल मोहित कुमार की उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिनेश कुमार ने कहा कि स्काउटिंग गाइडिंग खेल-खेल में सीखने की विधा है, जो पाठ्य सहगामी ने क्रियाकलापों के माध्यम से अनेक अंतर नैतिक गुणों एवं दायित्वों का बोध कराया जाता है।

कॉलेज के प्रबंधक राम सकल मिश्रा ने कहा कि समाज में पहले दूषित वातावरण के बीच स्काउट गाइड संस्था सेवा भाव सिखाती है। विशिष्ट अतिथि मोहित कुमार ने कहा कि विश्व में फैली स्काउट गाइड संस्था के द्वारा मानवी गुणों तथा चारित्रिक एवं नैतिक गुणों का विकसित करने का प्रयास किया जाता है। कार्यक्रम का आभार ज्ञापन कॉलेज के प्राचार्य ने किया अंत में सभी प्रतिभागीयो से दीक्षा ग्रहण कराई गई। इसके उपरांत ध्वज अवतरण एवं राष्ट्रगान के साथ शिविर समापन किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।