ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरमूर्ति विसर्जन के दौरान फायरिंग करने वाले मनबढ़ गिरफ्तार, भेजा जेल

मूर्ति विसर्जन के दौरान फायरिंग करने वाले मनबढ़ गिरफ्तार, भेजा जेल

गोरखपुर के चिलुआताल क्षेत्र के भगवानपुर गांव के बिचउपुर टोले में मंगलवार की देर रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान फायरिंग करने वाले तीनों मनबढ़ों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तमंचा और...

मूर्ति विसर्जन के दौरान फायरिंग करने वाले मनबढ़ गिरफ्तार, भेजा जेल
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,गोरखपुर Sat, 12 Oct 2019 07:52 PM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर के चिलुआताल क्षेत्र के भगवानपुर गांव के बिचउपुर टोले में मंगलवार की देर रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान फायरिंग करने वाले तीनों मनबढ़ों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तमंचा और एक कारतूस बरामद कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया। 

भगवानपुर गांव के बिचउपुर टोला निवासी सूरज के दरवाजे पर पिछले कई वर्षो की भांति इस वर्ष भी दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई थी। मंगलवार की रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था। विसर्जन जुलूस अभी गांव के बाहर पहुंचा था कि जुलूस में शामिल सुनील निषाद, अजय और गोलू बारह बोर के तमंचे से फायर करने की कोशिश किए। गोली नहीं दगने पर वह भीड़ में ही तमंचे की जांच करने लगे। इस दौरान गोली दग जाने से छर्रा लगने से आठ लोग घायल हो गए। गोली चलने के बाद जुलूस में भगदड़ मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाई। 

उधर, गोपाल निषाद की तहरीर पर पुलिस तीनों आरोपितों के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार को दिन में करीमनगर चौराहे से आरोपी अजय और शनिवार को स्पोर्ट्स कॉलेज पेट्रोल पम्प के पास से मुख्य आरोपी सुनील निषाद और उसके साथ गोलू को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ। 

आरोपी अजय के हाथ में भी लगा था छर्रा
बारह बोर के तमंचा से गोली दगने से आठ लोगों के साथ आरोपी अजय के हाथ में भी छर्रा लगा था। गोली चलने के बाद वह सुनील निषाद के साथ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ा तो उसके हाथ में पट्टी बंधी हुई थी। उसने बताया कि हाथ में छर्रा लगने से वह भी जख्मी हो गया था। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें