
पुरानी रंजिश में मारपीट-फायरिंग, छह घायल
Gorakhpur News - - पीपीगंज इलाके में हुई घटना, फायरिंग कर भागे बदमाशच फायरिंग से दशहत फैल गया। पुरानी रंजिश को लेकर हुए इस विवाद में लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से जम
पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के अकटहवा पुल पर सोमवार दोपहर दो पक्षों में हुई मारपीट के बीच फायरिंग से दशहत फैल गई। पुरानी रंजिश को लेकर हुए इस विवाद में लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला हुआ, जिसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि भागते समय बदमाशों ने फायरिंग भी की। पुलिस घायलों को अस्पताल भेजकर मामले की जांच कर रही है। घटना गोरखपुर और महराजगंज जिले की सीमा पर स्थित रोहिन नदी के अकटहवा पुल की है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच कुछ दिन पहले एक लड़की को लेकर विवाद हुआ था।

उसी रंजिश को लेकर सोमवार दोपहर दोनों गुट फिर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते एक पक्ष ने लाठी-डंडे, तलवार और कट्टा निकालकर हमला बोल दिया। गोली चलने की आवाज से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग अपनी-अपनी दुकानों और घरों में दुबक गए। सूचना मिलते ही पीपीगंज और पनियरा थाना की पुलिस के साथ सीओ कैम्पियरगंज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में किया और दोनों पक्षों को हटाया। फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। घायलों में धुवचंद (50), अंकित निषाद (18), सचिन निषाद (18), अभिजीत (18), शिव नारायण (18) और शनि देवल (17) शामिल हैं। ये सभी महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के डोमरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से रघु (कल्याणपुर, पीपीगंज निवासी) घायल हुआ है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच हुए झगड़े की वजह आपसी रंजिश है। फायरिंग करने वालों की पहचान की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


