गीडा में पॉवर ग्रिड के ट्रांसफार्मर में लगी आग, मची अफरा तफरी

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

- गीडा इलाके में हुई घटना, अग्निशमन ने आग पर काबू पायाजनहानि नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-23 स्थित पावर ग्रिड में लगे 315 एमवीए क्षमता के ट्रा

गीडा में पॉवर ग्रिड के ट्रांसफार्मर में लगी आग, मची अफरा तफरी

सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा सेक्टर-23 स्थित पॉवर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के सबस्टेशन में शनिवार शाम ट्रांसफार्मर की बुशिंग फटने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-23 स्थित पावर ग्रिड में लगे 315 एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर की बुशिंग फटने से शाम के समय आग लग गई। ट्रांसफार्मर बड़ा होने के कारण आग तेजी से फैल गई और कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया।

घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों की करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने की सूचना पर एसडीएम केशरी नंदन तिवारी, तहसीलदार आरके कन्नौजिया, फायर इंस्पेक्टर सरोज कुमार व गीडा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसडीएम ने बताया कि सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई थी। फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।