ट्रांसफार्मर में लगी आग, अफरातफरी
Gorakhpur News - गोरखपुर, निज संवाददाता। शाहपुर के विष्णु मंदिर फीडर क्षेत्र में लिटिल फ्लावर चौक के

गोरखपुर, निज संवाददाता। शाहपुर के विष्णु मंदिर फीडर क्षेत्र में लिटिल फ्लावर चौक के पास लगे एक 400 केवीए के ट्रांसफार्मर में बुधवार दोपहर करीब 11:30 बजे आग लग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दूसरी तरफ ट्रांसफार्मर से जुड़े करीब 150 उपभोक्ताओं के घरों और प्रतिष्ठानों में 10: 30 घंटे तक अंधेरा छाया रहा। इस बीच उपभोक्ताओं के इन्वर्टर ने जवाब दे दिया साथ ही पानी का संकट भी खड़ा हो गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर करीब 11:30 बजे ट्रांसफार्मर से अचानक चिंगारी निकलने लगी, जिससे ट्रांसफार्मर के पास पड़े कूड़े में आग लग गई।
आग से ट्रांसफार्मर से निकलने वाला केबल भी जलने लगा। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर धू-धू करके जलने लगा। आग की लपटों ने पास की दुकान पर लगे प्लास्टिक के बोर्ड को भी अपनी चपेट में ले लिया। खतरे को देखते हुए लोगों ने तत्काल उपकेंद्र पर फोन करके बिजली कटवाई और बाल्टियों से पानी भर कर आग बुझाने लगे। लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल था जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। आग बुझाने के बाद बिजली कर्मियों ने ट्रांसफार्मर और केबल को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया। रात करीब 10 बजे बिजली बहाल हुई तो उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।बोले अफसरट्रांसफार्मर के पास पड़े कूंड़े में किसी ने आग लगा दिया था जिससे केबल में आग लगी और फिर ट्रांसफार्मर जलने लगा। ट्रांसफार्मर और केबल को रिपेयर करके बिजली बहाल कर दिया गया है।-अभिषेक कुमार, अधिशासी अभियंता, राप्तीनगर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


