ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरजमीन के झगड़े में मारपीट, एक की मौत, चार घायल

जमीन के झगड़े में मारपीट, एक की मौत, चार घायल

संतकबीरनगर के मेंहदावल थाना के पंडितपुरवा गांव में भूमि विवाद में शुक्रवार की सुबह दो पक्षों में जमकर लाठियां चली। घटना में एक पक्ष के एक व्यक्ति की मौत हो गई। वही  मृतक के परिवार के चार लोग...

जमीन के झगड़े में मारपीट, एक की मौत, चार घायल
निज संवाददाता,संतकबीरनगर Fri, 17 May 2019 02:49 PM
ऐप पर पढ़ें

संतकबीरनगर के मेंहदावल थाना के पंडितपुरवा गांव में भूमि विवाद में शुक्रवार की सुबह दो पक्षों में जमकर लाठियां चली। घटना में एक पक्ष के एक व्यक्ति की मौत हो गई। वही  मृतक के परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। एक घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक को गिरफ्तार करते हुए जांच शुरू कर दिया है। 

शुक्रवार की सुबह सुरेंद्र (50)पुत्र रामविजय शौच के लिए खेत की तरफ गया था। वापस आते समय दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद आपस में विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ा की देखते- देखते लाठी चलने लगी। सुरेन्द्र घर की तरफ भागने लगा लेकिन लाठी से उनकी पिटाई होती रही। इस बीच बचाव में उनके घर का जो भी आया सब को पीटकर अधमरा कर दिया गया।  

इस मारपीट में सुरेन्द्र की हालत गंभीर हो गई। परिजन लेकर सीएचसी मेंहदावल पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना में रामविजय पुत्र रामअधारे को भी गम्भीर चोट लगी है। चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।  वहीं पप्पू यादव पुत्र रामचंदर व कन्हैया पुत्र सुरेन्द्र तथा मनोरमा पत्नी रामकिशोर भी घायल हैं और सीएचसी मेंहदावल में उपचार चल रहा है।  

मौत की सूचना पर  सीएचसी पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर कपिलमुनि सिंह ने बताया कि मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है, इसमें जो भी दोषी होगा उसे जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें