पिता की हत्या में बड़ा बेटा भी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में एक घरेलू विवाद के चलते पिता रमेश बेलदार की गीता देवी और उनके दो बेटों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बड़े बेटे राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले गीता देवी और छोटे बेटे पंकज को भी गिरफ्तार किया गया था। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पिता की हत्या में बड़ा बेटा भी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के कांशीराम आवासीय योजना में पिता की पीट-पीटकर हत्या के मामले में वांछित चल रहे बड़े बेटे राहुल को भी पुलिस ने गुरुवार को रामगढ़ताल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। दोपहर बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस ने मृतक की पत्नी गीता देवी और छोटे बेटे पंकज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मंगलवार देर रात घरेलू विवाद में गीता देवी ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर पति रमेश बेलदार की पीढ़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। बताया गया कि रमेश शराब के नशे में अक्सर घर आकर विवाद करता था, जिससे परिवार के सदस्य परेशान थे।

घटना वाली रात भी इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा था। मझले बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मां और दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। छोटे और बड़े बेटे मौके से भगा गए थे, जिनमें से पहले पंकज और अब राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।