युवती और किशोरी को भागने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Apr 05, 2026 06:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - बड़हलगंज, हिंदुस्तान संवाद बड़हलगंज, हिंदुस्तान संवाद थाना क्षेत्र के जैतपुर देवार गांव में एक पिता ने गांव के ही युवक पर अपनी नाबालिग पुत्री को बहला

युवती और किशोरी को भागने का आरोप, मुकदमा दर्ज

बड़हलगंज, हिंदुस्तान संवाद थाना क्षेत्र के जैतपुर देवार गांव में एक पिता ने गांव के ही युवक पर अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भाग ले जाने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी घटना में खड़ेसरी गांव निवासी महिला ने मोहल्ले के युवक अभिषेक पर अपनी 18 वर्षीय पुत्री को गुमराह कर भाग ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस दोनों मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में लगी है।पीड़ित पिता ने तहरीर में कहा है कि 3 अप्रैल की रात 11 बजे गांव का विश्वकर्मा उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भाग ले गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने विश्वकर्मा के विरुद्ध धारा 137 (2) के तहत केस दर्ज किया है।

दूसरी घटना में खड़ेसरी गांव निवासी महिला ने 30 मार्च को अपनी 18 वर्षीय पुत्री को गुमराह कर भाग ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने गांव के अभिषेक पर धारा 87 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।