ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरबस्ती में आधी रात में ही लागू कर दिया फास्ट टैग, लगा जाम

बस्ती में आधी रात में ही लागू कर दिया फास्ट टैग, लगा जाम

बस्ती के दोनों टोल प्लाजा पर सरकारी नोटिफिकेशन का कोई असर नहीं रहा। बस्ती शहर से सटे मड़वानगर और छावनी थानांतर्गत चौकड़ी टोल प्लाजा पर शनिवार की आधी रात से ही टोल प्लाजा प्रबंधन ने फास्ट टैग अनिवार्य...

बस्ती में आधी रात में ही लागू कर दिया फास्ट टैग, लगा जाम
गोरखपुर हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुर Sun, 15 Dec 2019 01:52 PM
ऐप पर पढ़ें

बस्ती के दोनों टोल प्लाजा पर सरकारी नोटिफिकेशन का कोई असर नहीं रहा। बस्ती शहर से सटे मड़वानगर और छावनी थानांतर्गत चौकड़ी टोल प्लाजा पर शनिवार की आधी रात से ही टोल प्लाजा प्रबंधन ने फास्ट टैग अनिवार्य कर दिया। उधर टैग नहीं लगाने वाले लापरवाह वाहन चालकों के चलते टोल पर लंबा जाम लगा रहा। 
केंद्र सरकार ने 15 दिसंबर से देश के सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग का नियम लागू किया था। जिसे 14 दिसंबर की रात 12 बजे से चालू होना था। बाद में इसे 15 दिसंबर की सुबह आठ बजे से लागू करने का निर्देश जारी गया। बावजूद इसके चौकड़ी व मड़वानगर टोल प्लाजा पर रात 12 बजे से ही फास्टैग लगे वाहनों को डायवर्ट करने का सिलसिला चालू हो गया। 
बगैर टैग लगाए वाहनों के जाम से मुक्ति के लिए दोनों टोल प्लाजा पर दो लेन बाएं व दो लेन दाईं तरफ मैनुअल कर दिया गया। यानी इन दोनों लेन में वाहन चालक कैश पेमेंट कर आगे बढ़ सकते हैं। शेष छह लेन फास्टैग वाहनों के लिए रखा गया है। टोल प्रबंधन के मुताबिक आधी रात से लेकर सुबह साढ़े आठ बजे तक तकरीबन 6 हजार वाहन गुजरे, जिनमें लगभग 30 फीसदी वाहन ही फास्टैग लगे पाए गए, बाकी कैश व मैनुअल लेन से निकले। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें