
मुआवजा को लेकर विवाद, किसानों का आक्रोश
Gorakhpur News - बांसगांव में सहजनवा से दोहरीघाट रेलवे लाइन कार्य के तहत किसानों ने भूमि अधिग्रहण के खिलाफ नाराजगी जताई है। किसानों का आरोप है कि मुआवजे का भुगतान नहीं किया गया और फसल को बिना नोटिस के नष्ट किया गया। प्रशासन ने ठेकेदार से बात कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
बांसगांव, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा से दोहरीघाट रेलवे लाइन कार्य के तहत बांसगांव तहसील के ग्राम टेगरी व पाली में भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों में नाराजगी है। बड़ी संख्या में किसानों ने उपजिलाधिकारी प्रदीप सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि करीब 80 प्रतिशत किसानों के कागजात जमा होने के बावजूद लगभग 40 प्रतिशत किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है, जबकि कई किसानों को आंशिक भुगतान ही किया गया है। किसानों का आरोप है कि बिना किसी पूर्व नोटिस के ठेकेदार द्वारा जेसीबी मशीन से गेहूं की खड़ी फसल नष्ट कर दी गई, जिसका कोई मुआवजा नहीं दिया गया।
इससे जुड़े किसानों का कहना है कि भूमि अधिग्रहण और भुगतान की स्थिति अब तक स्पष्ट नहीं की गई है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से ठेकेदार की मनमानी पर रोक लगाने, फसल क्षति का आंकलन कराने और शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी प्रदीप सिंह ने तत्काल संबंधित ठेकेदार से फोन पर वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




