ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरकिसी भी क्रय केंद्र पर धान बेच सकेंगे किसान

किसी भी क्रय केंद्र पर धान बेच सकेंगे किसान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर आगमन के पूर्व जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन ने किसानों को बड़ी राहत दी है। धान की बिक्री के लिए आनलाइन पंजीकरण कराने वाले किसान अब अपने नजदीकी किसी भी क्रय...

किसी भी क्रय केंद्र पर धान बेच सकेंगे किसान
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरFri, 16 Nov 2018 09:33 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर आगमन के पूर्व जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन ने किसानों को बड़ी राहत दी है। धान की बिक्री के लिए आनलाइन पंजीकरण कराने वाले किसान अब अपने नजदीकी किसी भी क्रय केंद्र से धान की बिक्री कर सकेंगे। जिलाधिकारी ने पूर्व में राजस्व ग्राम से क्रय केंद्रों की संबंद्धता के आदेश को वापस ले लिया है।

शासन ने धान की खरीद को पारदर्शी बनाने के लिए न केवल आनलाइन पंजीकरण को अनिवार्य किया बल्कि किसानों के खेत का सत्यापन भी कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा यह भी तय किया गया कि धान क्रय केंद्रों को राजस्व ग्राम से जोड़ा जाएगा। राजस्व ग्राम से क्रय केंद्रों के जोड़ने के फैसले के कारण किसानों को दिक्कत हो रही थी। शासन द्वारा मिले विवेकाधिकार का इस्तेमाल करते हुए जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगमन के पूर्व ही किसानों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने बताया कि अब कोई भी किसान किसी भी क्रय केंद्र पर अपना धान सुविधानुसार बेच सकता है। जनपद में उस किसान का आनलाइन पंजीकरण और उसके खेत के गाटे का तहसील से सत्यापन होना चाहिए।

2783 कुंतल हुई धान खरीद

खाद्य विभाग के निरीक्षकों के हड़ताल से वापस आने के बाद 14 नवंबर से शुरू हुई खरीद में अब तक 2783 कुंतल धान की खरीद हुई है। शुक्रवार को जिला विपणन अधिकारी कार्यालय 91 क्रय केंद्रों में 38 को क्रियाशील करने में सफल रहा। पीसीएफ के आंदोलित कर्मचारी भी शुक्रवार को हड़ताल स्थगित कर वापस आ गए लेकिन उन्होंने शनिवार से खरीद करने का निर्णय लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले सप्ताह तक व्यवस्था पटरी पर लौट आएगी।

49 हजार गाटों का सत्यापन पूर्ण

जनपद में धान खरीद के लिए पंजीकरण कराने वाले किसानों की संख्या बढ़ कर 8 हजार हो गई है। इन पंजीकृत किसानों के 55 हजार गाटों का सत्यापन कराया जाना था। जिलाधिकारी की सख्ती के बाद अब तक 49 हजार गाटों का सत्यापन कर गोरखपुर प्रदेश में 10 वें पायदान पर पहुंच गया है। जिला विपणन निरीक्षक राकेश मोहन पाण्डेय ने बताया कि शेष बचे गाटों का सत्यापन भी अगले सप्ताह तक पूर्ण हो जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें