फार्मर रजिस्ट्री कराएं अन्यथा सरकारी सुविधाओं से वंचित हो जाएंगे : उप निदेशक कृषि
Gorakhpur News - गोरखपुर के ग्राम पंचायत नाहरपुर में उप कृषि निदेशक धनंजय सिंह ने फार्मर रजिस्ट्री अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे फार्मर रजिस्ट्री कराएं, नहीं तो सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। खंड विकास अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह ने भी किसानों को शीघ्र रजिस्ट्री कराने की सलाह दी।
गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। विकास खंड चरगावां की ग्राम पंचायत नाहरपुर में फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत लगी चौपाल का बुधवार को उप कृषि निदेशक धनंजय सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से अपील किया कि वे फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा लें अन्यथा सरकार की योजनाओं का लाभ पाने से वंचित रह जाएंगे। शिविर में खंड विकास अधिकारी चरगावा सत्य प्रकाश सिंह भी उपस्थित रहे। उप कृषि निदेशक ने ग्राम पंचायत के पंचायत सहायक सहित पांच युवा व तकनीकी रूप से दक्ष किसानों के मोबाइल में फार्मर सहायक एप स्वयं लॉगिन कराते हुए उन्हें फार्मर रजिस्ट्री में किसानों का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया।
साथ ही फार्मर रजिस्ट्री कराने में आ रही विभागीय समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन भी किसानों को दिया गया। खंड विकास अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह ने ग्राम सभा के उन सभी किसानों से, जिन्होंने अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है, ग्राम प्रधान के माध्यम से शीघ्र रजिस्ट्री कराने की अपील की। चौपाल में ग्राम पंचायत सचिव, पंचायत सहायक एवं रोजगार सेवक को किसानों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए एक सप्ताह के भीतर फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी (कृषि) अमित कुमार तिवारी, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक (ग्रुप-1) मनोज कुमार द्विवेदी समेत कृषि विभाग एवं पंचायत विभाग के अन्य ग्राम स्तरीय कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




