ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरदेवरिया में किसान का मर्डर, वजह बनी गांव की एक लव स्‍टोरी

देवरिया में किसान का मर्डर, वजह बनी गांव की एक लव स्‍टोरी

देवरिया के भलुअनी थाना क्षेत्र में एक किसान की ईंट से कूच-कूच कर हत्या कर दी गई। इस मामले में एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हत्या के पीछे गांव के एक युवक व युवती के संबधों की जानकारी होना...

देवरिया में किसान का मर्डर, वजह बनी गांव की एक लव स्‍टोरी
Deoria,DeoriaSat, 29 Jul 2017 01:10 PM
ऐप पर पढ़ें

देवरिया के भलुअनी थाना क्षेत्र में एक किसान की ईंट से कूच-कूच कर हत्या कर दी गई। इस मामले में एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हत्या के पीछे गांव के एक युवक व युवती के संबधों की जानकारी होना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

भलुअनी थाना क्षेत्र के सुकईपरसिया गांव निवासी सत्यनरायण कुशवाहा किसान थे। शुक्रवार की रात वह घर से कुछ ही दूरी पर अपने घोठे पर सोए थे। शनिवार की सुबह सत्यनरायण का शव बिस्तर से दस मीटर की दूरी पर जमीन पर पड़ा था। गांव के कुछ लोगों ने सुबह देखकर इसकी जानकारी घर वालों को दी। किसान की ईंट से कूच-कूच कर हत्या कर दी गई थी। हत्या के पीछे गांव के ही एक युवक का गांव की युवती से चल रहा प्रेम प्रसंग कारण बताया जा रहा है।

किसान के परिजनों का कहना था गांव के एक युवक युवती रोज उनके घोठे के पीछे मिलते थे। एक दिन सत्यनरायण ने दोनों को आपत्तिजनक हालात में देख लिया था। उन्होंने दोनों के परिवारवालों से पूरी बात कहने की चेतावनी दी थी। पुलिस और परिवारीजन इसी विवाद को लेकर हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया है। एक युवती को भी पूछताछ के लिए पुलिस साथ ले गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें