ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरअपनो ने मुंह मोड़ा, वृद्धा आश्रम ने भी छोड़ा, VIDEO

अपनो ने मुंह मोड़ा, वृद्धा आश्रम ने भी छोड़ा, VIDEO

जिला अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती दो वृद्ध महिलाएं समाज में हो रहे नैतिक पतन की बड़ी मिसाल हैं। अपनों ने मुंह मोड़ा तो वृद्धा आश्रम ने भी उन्हें भगवान भरोसे छोड़ दिया। असहाय महिलाएं लंबे समय से...

अपनो ने मुंह मोड़ा, वृद्धा आश्रम ने भी छोड़ा, VIDEO
निज संवाददाता ,बस्‍तीSat, 20 Jan 2018 01:34 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती दो वृद्ध महिलाएं समाज में हो रहे नैतिक पतन की बड़ी मिसाल हैं। अपनों ने मुंह मोड़ा तो वृद्धा आश्रम ने भी उन्हें भगवान भरोसे छोड़ दिया। असहाय महिलाएं लंबे समय से अपनों के आने की राह देख रहीं हैं। 

अस्पताल कर्मियों का कहना है कि एक वृद्धा को चननी स्थित आश्रम के लोग इलाज के लिए भर्ती कराके चले गए। दूसरी को उसके घर वाले ही अस्पताल में छोड़ गए। कर्मियों के रहमो-करम पर इन बुजुर्ग महिलाओं का दिन जैसे-तैसे कट रहा है।

चननी स्थित आश्रम के कर्मी सुमत्रिा नामक महिला को 28 अक्टूबर 2017 को बीमारी की हालत में लेकर आए थे और भर्ती करा कर चले गए। इलाज के बाद महिला कुछ दिनों बाद ठीक हो गई लेकिन आश्रम के लोग उसे ले जाने के लिए वापस ही नहीं आए। सूचना आश्रम व जिला प्रशासन को दी जा चुकी है। 

दूसरी महिला गोंडा जिले के मस्कनवा कस्बे की रहने वाली है। चन्द्रावती को उसके घर वाले मार्च 2016 में बीमारी की हालत में लेकर आए थे। वह उसे भर्ती करके चले गए। इसके बाद से किसी ने खोज-खबर नहीं ली। दोनों महिलाएं वर्तमान में स्वस्थ है लेकिन लावारिस होने के कारण वार्ड के बेड पर ही दिन काट रही हैं। महिलाओं का दिमागी संतुलन भी ठीक नहीं है। 
---
स्टॉफ रखता है वृद्ध महिलाओं का ख्याल
जिला अस्पताल का स्टॉफ महिला वार्ड में भर्ती वृद्ध महिलाओं का ख्याल रखता है। अस्पताल की ओर से नाश्ते के साथ भोजन भी दिया जाता है। स्टॉफ उनकी अन्य जरूरतों का ख्याल रखता है। दिमागी संतुलन ठीक न होने के कारण स्टॉफ को उनके रहन-सहन व साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना पड़ता है।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें