Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsFake Land Sale and Assault Case Filed Against Six in Khorabar
खोराबार में फर्जी जमीन बिक्री में, छह के खिलाफ केस दर्ज

खोराबार में फर्जी जमीन बिक्री में, छह के खिलाफ केस दर्ज

संक्षेप:

Gorakhpur News - खोराबार, हिंदुस्तान संवादखोराबार, हिंदुस्तान संवाद खोराबार पुलिस ने बुधवार देर रात फर्जी जमीन बिक्री और मारपीट के मामले में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Dec 04, 2025 06:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद खोराबार पुलिस ने बुधवार देर रात फर्जी जमीन बिक्री और मारपीट के मामले में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई खोराबार उर्फ़ सूबा बाजार निवासी रमेश यादव पुत्र मोहित यादव की तहरीर पर की गई। रमेश यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि खोराबार निवासी रामचंद्र पुत्र हरिप्रसाद ने अपनी जमीन बेचने के लिए उनसे बातचीत की थी। वह 7 लाख रुपये में जमीन बेचने को राजी हो गया। इसके बाद रमेश ने उसे नगद और बैंक खाते के माध्यम से रुपये भुगतान भी कर दिया। रमेश के अनुसार, 19 मई 2018 को रामचंद्र ने खोराबार उर्फ़ सूबा बाजार स्थित 1620 वर्गमीटर भूमि उसकी हिस्सेदारी से बेच दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लेकिन जब रमेश जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे तो विपक्षी पक्ष ने कब्जा देने से मना कर दिया। जमीन की जांच-पड़ताल कराने पर पता चला कि रजिस्ट्री में दर्ज जमीन रामचंद्र की हिस्सेदारी में थी ही नहीं। विक्रेता ने जाति छिपाकर और झूठे दस्तावेजों के सहारे उनसे रुपये हड़प लिए। विरोध करने पर होशिला देवी पत्नी रामचंद्र, अवधेश पुत्र रामसावर, सनी और चंचल पुत्रगण लक्कू, निवासी भैरोपुर, ने मारपीट करने की कोशिश की। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रामचंद्र पुत्र हरिप्रसाद, होशिला देवी, अवधेश, सनी और चंचल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे प्रकरण की विवेचना में जुटी हुई है।