एम्स के नाम पर निकाली वैंकेसी, प्रशासन ने कहा-फर्जी है

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गोरखपुर में एम्स के नाम पर फर्जी वैकेंसी का विज्ञापन वायरल हो रहा है। इसमें वार्ड अटेंडेंट, किचन हेल्पर और सपोर्ट स्टाफ की भर्ती का दावा किया गया है। एम्स प्रशासन ने इसे पूरी तरह से फर्जी बताया है और लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। कई लोग इससे पहले भी धोखाधड़ी का शिकार हो चुके हैं।

एम्स के नाम पर निकाली वैंकेसी, प्रशासन ने कहा-फर्जी है

गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता एम्स गोरखपुर के नाम पर फर्जी वैकेंसी निकालकर आए दिन लोगों को गुमराह किया जा रहा है। ताजा मामले में एम्स गोरखपुर में वार्ड अटेंडेंट, किचन हेल्पर और सपोर्ट स्टॉफ की सीधी भर्ती का फर्जी विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वेबसाइट पर अब तक डेढ़ हजार लोग इस विज्ञापन को देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर 300 लोगों ने कमेंट किया है और 52 लोगों ने इस विज्ञापन को शेयर भी किया है। वहीं, एम्स प्रशासन ने लोगों को आगाह किया है। कहा है कि वैकेंसी के विज्ञापन पूरी तरह से फर्जी हैं।एम्स प्रशासन के मुताबिक, एम्स गोरखपुर में वार्ड अटेंडेंट, किचन हेल्पर और सपोर्ट स्टाफ भर्ती-2026 का एक फर्जी विज्ञापन फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है।

इसमें बिना परीक्षा डायरेक्ट इंटरव्यू के जरिए नियुक्ति बताते हुए योग्यता आठवीं, 10वीं और 12वीं पास (अनपढ़ भी मान्य) लिखा गया है। सैलरी 35 हजार से 50 हजार रुपये महीना देने साथ में सरकारी भत्ते, सुविधाएं, पेंशन, मेडिकल के साथ वर्दी देने का जिक्र किया गया है। विज्ञापन में एम्स के फर्जी लोगो का भी इस्तेमाल किया गया है।अंतिम मौका लिखते हुए फार्म का लिंक दिया गया है। एम्स प्रशासन ने बताया कि इस तरह की कोई भी वैकेंसी नहीं निकाली गई है। इससे पहले भी एम्स में भर्ती के नाम पर कई तरह के विज्ञापन निकाले जा चुके हैं। इसमें कई लोग रुपये भी गंवा चुके हैं। जबकि, कई जालसाज जेल जा चुके हैं। इसके बाद भी फर्जी वैकेंसी का मामला रुक नहीं रहा है।बोले जिम्मेदारसोशल मीडिया पर एम्स गोरखपुर में वैकेंसी का फर्जी विज्ञापन शेयर किया जा रहा है। इस विज्ञापन में वार्ड अटेंडेंट, किचन हेल्पर और सपोर्ट स्टॉफ भर्ती की बात कही गई है। एम्स में ऐसी कोई वैकेंसी नहीं निकाली गई है। यह पूरी तरह से फर्जी है।- डॉ.अरुप मोहंती, मीडिया प्रभारी, एम्स

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।