Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsFake IPS Officer Shani Sharma Arrested for Fraud and Threatening Victims in Gorakhpur
पैतृक संपत्तियां बेचकर नेपाल के कसीनों में हार चुका है करोड़ों

पैतृक संपत्तियां बेचकर नेपाल के कसीनों में हार चुका है करोड़ों

संक्षेप:

Gorakhpur News - गोरखपुर में फर्जी आईपीएस अधिकारी शनि शर्मा की ठगी और धमकी देने की घटनाएँ सामने आई हैं। उसने अपनी संपत्तियां बेचकर करोड़ों रुपये जुए में गंवाए और कर्जदारों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़ितों ने शिकायत की है कि वह घरेलू हिंसा के मामले में भी दखल देता है।

Jan 21, 2026 02:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर । हिन्दुस्तान संवाद फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर लोगों को डराने-धमकाने और ठगी करने वाले शनि शर्मा की करतूतें लगातार सामने आ रही हैं। आरोप है कि वह अपनी पैतृक संपत्तियां बेचकर नेपाल के कसीनों में करोड़ों रुपये जुए और सट्टे में गंवा चुका है। आर्थिक तंगी बढ़ने के बाद उसने किराना दुकानदारों, कपड़ा व्यापारियों और अन्य लोगों से लाखों रुपये कर्ज लिए, लेकिन रकम वापस मांगने पर फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी देने लगा। शनि की पहली पत्नी पूजा ने बताया कि उसने बगही नगरी में स्थित लगभग 55 लाख रुपये की संपत्ति के साथ-साथ भरोहिया क्षेत्र में स्थित खेत और बागिया भी बेच दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह पूरी रकम नेपाल में जुए में हार गया। कर्ज बढ़ने के साथ उसकी गतिविधियां भी आपराधिक होती चली गईं। पीपीगंज फैमिली मार्ट के मैनेजर विजय अग्रहरी के अनुसार, शनि शर्मा और उसकी दूसरी पत्नी अमृता बीते एक वर्ष से करीब 20 हजार रुपये का किराने का सामान ले चुके हैं। भुगतान मांगने पर वह खुद को अधिकारी बताकर रौब दिखाता और धमकाने लगता था। पूजा ने आरोप लगाया कि घरेलू हिंसा और भरण-पोषण से जुड़े मुकदमे वापस लेने, जेवरात और शैक्षिक प्रमाणपत्र लौटाने का दबाव बनाने के लिए शनि शर्मा ने उसकी बहन के बेटे का अपहरण तक कर लिया। उसने यूनिवर्सिटी में उसके नाम का दुरुपयोग कर झूठी शिकायत भी दर्ज कराई। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से शनि शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, लेकिन 16 दिन बाद वह जमानत पर बाहर आ गया। जमानत के बाद से वह लगातार धमकी दे रहा है, जिससे पीड़िता और उसका परिवार भय के साये में जीने को मजबूर है।