Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsFacebook Fraud Man Duped of 11 15 Lakhs by Fake Investment Scheme
फेसबुक पर दोस्ती, फिर ठगी का जाल; 11.15 लाख ले उड़ी महिला ठग

फेसबुक पर दोस्ती, फिर ठगी का जाल; 11.15 लाख ले उड़ी महिला ठग

संक्षेप: Gorakhpur News - कैंट के राजेश कुमार सिंह से फेसबुक पर दोस्ती करके एक महिला जालसाज (नाओमी ग्रांट) ने खुद को टीसीएस प्रोजेक्ट मैनेजर बताया। इस झांसे में आकर राजेश से 11.15 लाख रुपये की ठगी की गई, जिसपर उन्होंने साइबर थाने में केस दर्ज कराया है।

Thu, 30 Oct 2025 03:06 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

फेसबुक से दोस्ती कर जालसाज ने निवेश के नाम पर 11.15 लाख रुपये की ठगी कर ली। कैंट के सिंघड़िया के सरवन नगर निवासी राजेश कुमार सिंह ने साइबर थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। राजेश ने पुलिस से बताया कि 29 जून को उन्हें ‘नाओमी ग्रांट’ नामक महिला ने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा था। उसने खुद को लंदन निवासी और बेंगलुरु स्थित टीसीएस कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर बताया। कुछ दिन सामान्य बातचीत के बाद उसने कहा कि वह एशियन मार्केट सिक्यूरिटास प्राइवेट लिमिटेड (एएमएसपीएल) में निवेश कर रोजाना 15 से 20 प्रतिशत तक मुनाफा कमाती है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

महिला रोज अपने मुनाफे के स्क्रीनशॉट भेजने लगी और उन्हें निवेश के लिए प्रेरित किया। फिर उसने अपने निवेश सलाहकार नितीश झा का नंबर दिया। नितीश ने सेबी की वेबसाइट का लिंक भेजकर एएमएसपीएल के पंजीकरण की पुष्टि करने को कहा। लिंक सही लगने पर राजेश ने भरोसा कर लिया और ऑनलाइन ट्रेड अकाउंट खोल लिया। खाता खुलने के बाद राजेश को एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया जिसमें कई सदस्य रोजाना निवेश और मुनाफे के फर्जी स्क्रीनशॉट डालते थे।

झांसे में आकर राजेश ने 6 जुलाई से 18 जुलाई 2025 के बीच 11.15 लाख रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिए। आरोप है कि इसके बाद ठगों ने सब्या इंफ्रा एंड लॉजिस्टिक्स नामक कंपनी के आईपीओ में निवेश का लालच दिया और डैशबोर्ड पर 58 लाख रुपये का फर्जी शेयर अलॉटमेंट दिखाया। राजेश ने जब पैसा निकालने की कोशिश की तो उनसे शेष भुगतान की मांग की गई। इनकार करने पर उन्हें ग्रुप से निकाल दिया गया और सभी नंबर ब्लॉक कर दिए गए। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने केस दर्ज कराया।