Gorakhpur News: एमपी इंटर कॉलेज व घोसी ब्रदर्स ने दर्ज की शानदार जीत

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

Gorakhpur News: गोरखपुर में आयोजित मानसून गोल्ड कप 7-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट के पांचवे दिन, महाराणा फुटबॉल क्लब ने घोसी अकादमी को 4-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। घोसी ब्रदर्स ने ला पैशन क्लब को 1-0 से मात दी और सेमीफाइनल में जगह बनायी। दोनों मैचों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Gorakhpur News: एमपी इंटर कॉलेज व घोसी ब्रदर्स ने दर्ज की शानदार जीत

Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। स्पोर्ट्स एंपोरियम के तत्वावधान में सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज, गोरखपुर के मैदान पर आयोजित मानसून गोल्ड कप 7-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट के पांचवें दिन शनिवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। दिन का पहला मुकाबला महाराणा फुटबॉल क्लब एवं घोसी अकादमी के मध्य खेला गया। एमपी इंटर कॉलेज की टीम ने 4-0 से शानदार जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दिन का दूसरा मुकाबला घोसी ब्रदर्स एवं ला पैशन फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। प्रथम हाफ तक दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर रहीं। मैच के अंतिम चरण में घोसी ब्रदर्स ने अपनी रणनीति में बदलाव किया, जिसका लाभ उन्हें पेनल्टी किक के रूप में मिला।

टीम के खिलाड़ी मोहम्मद आसिफ ने पेनल्टी किक को सफलतापूर्वक गोल में बदलकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।यही गोल निर्णायक साबित हुआ और घोसी ब्रदर्स ने 1-0 से मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मैचों में निर्णायक (रेफरी) की भूमिका घनश्याम सिंह, अमरनाथ, रतन सिंह, आलोक कुमार, फखरुद्दीन एवं विकास कुमार ने निभाई। इस अवसर मोहम्मद नसीम, कृष्ण प्रताप विश्वामित्र, अल्ताफ, इब्ने तालिब, बृजेश कुमार निषाद, अफरोज सहित बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।