
केसीए रेड और टाइम वॉच ने दर्ज की शानदार जीत
Gorakhpur News - गोरखपुर में खेले गए इंटर क्लब क्रिकेट लीग-बी डिवीजन के मैचों में केसीए रेड ने गुरुकुल क्रिकेट अकादमी को हराया। केसीए रेड ने 81 रन बनाकर जीत हासिल की। दूसरे मैच में टाइम वॉच ने केसीए ऑरेंज को हराया, जिसमें टाइम वॉच ने 90 रन बनाकर जीत दर्ज की।
गोरखपुर, निज संवाददाता एनई रेलवे ग्राउंड पर शुक्रवार को खेले गए इंटर क्लब क्रिकेट लीग-बी डिविजन के रोमांचक मुकाबले में केसीए रेड और टाइम वॉच ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला सेंट एंड्रूज कॉलेज ग्राउंड में खेला गया। 35 ओवर के इस मुकाबले में गुरुकुल क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। गुरुकुल की पूरी टीम 79 रन पर सिमट गई। केसीए रेड की ओर से सुधांशु तिवारी ने अपने शानदार स्पेल में 4.1 ओवर में 5 रन देकर 4 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए केसीए रेड की शुरुआत अच्छी रही। टीम ने निर्धारित लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

शुभम कुशवाहा ने 57 रन की निर्णायक पारी खेली, जबकि दिशाद अंसारी ने 35 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। केसीए रेड ने तीन विकेट खोकर 81 रन बनाकर जीत अपने नाम कर लिया। सुधांशु तिवारी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इंटर क्लब क्रिकेट लीग-बी डिवीजन के एक अन्य लीग मैच में केसीए ऑरेंज और टाइम वॉच के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। केसीए ऑरेंज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, लेकिन टीम सिर्फ 89 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टाइम वॉच की ओर से शाहे आलम ने शानदार स्पेल डालते हुए 7 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए टाइम वॉच ने शुरुआत में कुछ विकेट गंवाए, लेकिन सत्यम सिंह के 27 रन और सागर के 19 रनों की बदौलत टीम ने छह विकेट खोकर 90 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। शाहे आलम को उत्कृष्ट गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




