घर में घुसे पूर्व पार्षद, मोहल्लेवालों ने दौड़ाकर पीटा
महानगर के एक बार्ड के पूर्व पार्षद सोमवार को दिनदहाड़े दलित बस्ती में एक घर में घुस गए। घर के मुखिया ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया। जिसके बाद मोहल्ले के लोगों ने पूर्व पार्षद को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और...
महानगर के एक बार्ड के पूर्व पार्षद सोमवार को दिनदहाड़े दलित बस्ती में एक घर में घुस गए। घर के मुखिया ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया। जिसके बाद मोहल्ले के लोगों ने पूर्व पार्षद को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और पथराव किया। घायल पूर्व पार्षद को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल अभी तक किसी भी पक्ष से थाने में तहरीर नहीं दी गई है।
जानकारी के मुताबिक शाहपुर थाना क्षेत्र के एक बार्ड के पूर्व पार्षद एक पार्टी से भी जुड़े हैं। आरोप है कि शाहपुर इलाके के एक मोहल्ले में दिन में करीब 11 बजे वह घर में घुस गए। उस वक्त घर में सिर्फ एक युवती थी। उसी दौरान युवती के पिता व अन्य आ गए और शोर मचाने लगे। पकड़े जाने के डर से पूर्व पार्षद भागने लगे।
लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर उनकी पिटाई शुरू कर दी। कुछ लोगों ने पूर्व पार्षद के ऊपर पथराव भी किया। जिससे सिर में चोट आई। घायल पार्षद को कैंट क्षेत्र के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने अभी तक इस मामले में पुलिस में कोई तहरीर नहीं दी है।