ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरकोचिंग पढ़ कर जा रही छात्रा से शोहदे ने की छेड़खानी

कोचिंग पढ़ कर जा रही छात्रा से शोहदे ने की छेड़खानी

कोचिंग पढ़ कर घर जा रही छात्रा के साथ शोहदों ने रास्ते में छेड़खानी कर दी। इसकी जानकारी होने पर भाई उलाहना लेकर गया तो मनबढ़ों ने उसे भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। पुलिस पीड़ित छात्रा की तहरीर पर चार...

कोचिंग पढ़ कर जा रही छात्रा से शोहदे ने की छेड़खानी
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरSat, 29 Sep 2018 08:34 PM
ऐप पर पढ़ें

कोचिंग पढ़ कर घर जा रही छात्रा के साथ शोहदों ने रास्ते में छेड़खानी कर दी। इसकी जानकारी होने पर भाई उलाहना लेकर गया तो मनबढ़ों ने उसे भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। पुलिस पीड़ित छात्रा की तहरीर पर चार शोहदों के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट और धमकी का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

गुलरिहा क्षेत्र के एक गांव की किशोरी शुक्रवार की शाम कोचिंग पढ़ कर घर जा रही थी। रास्ते में चार शोहदे उसके साथ छेड़खानी करने लगे। वह अश्लील शब्दों का प्रयोग करने लगे। छात्रा के शोर मचाने पर वह जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गए। छात्रा घर जाकर आपबीती मां और भाई को बताई।

भाई उलाहना लेकर शोहदे के घर गया तो वह उस पर लाठी-डण्डे से हमला कर जख्मी कर दिए। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने इस्लामपुर गांव के सूर्यदेव, हरिकेश, प्रदीप और विकास के खिलाफ धारा 354, 323, 504, 506 के तहत केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें