ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरगुरु व साथी की लंबी उम्र के लिए किन्नरों ने रखा करवा चौथ

गुरु व साथी की लंबी उम्र के लिए किन्नरों ने रखा करवा चौथ

गुरु और साथी की लंबी उम्र के लिए किन्नर समुदाय ने भी करवा चौथ का व्रत रखा था। बुधवार को किन्नरों ने धूमधाम से करवा चौथ मनाया। इसका आयोजन एकता सेवा समिति ने किया था। इसमें किन्नरों के साथ ही समलैंगिक...

गुरु व साथी की लंबी उम्र के लिए किन्नरों ने रखा करवा चौथ
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरFri, 06 Nov 2020 03:16 AM
ऐप पर पढ़ें

गुरु और साथी की लंबी उम्र के लिए किन्नर समुदाय ने भी करवा चौथ का व्रत रखा था। बुधवार को किन्नरों ने धूमधाम से करवा चौथ मनाया। इसका आयोजन एकता सेवा समिति ने किया था। इसमें किन्नरों के साथ ही समलैंगिक समुदाय के लोगों ने भी शिरकत की थी। इस दौरान किन्नर सुहागिनों की तरह वेशभूषा में दिखे। निर्जल व्रत भी रखा था। शाम को चंद्रोदय के बाद गुरु की तस्वीर या साथी को देखकर व्रत का पारण किया।

किन्नरों के उत्थान के लिए काम कर रही एकता सेवा संस्थान की सचिव वेरोनिका ने बताया कि प्रेम को लैंगिकता के आधार पर बांधा नहीं जा सकता। किन्नर समाज का प्रेम अपने गुरु और अपने साथी के प्रति अत्यधिक होता है। यह समाज भी सामान्य स्त्री-पुरुष के सामाजिक रीति-रिवाजों को अपनाता है। समुदाय के बीच रस्मों को पूरा किया जाता है।

हर साल होगा आयोजन

वेरोनिका ने बताया कि संगठन ने पहली बार ऐसा आयोजन किया है। इस आयोजन के दौरान पारंपरिक वेशभूषा में निर्जला व्रत रह कर किन्नर ने अपने साथी की लंबी उम्र की कामना की। देर शाम सांस्कृतिक आयोजन भी हुआ। इस दौरान रूही, तंजीला, काव्या, रानी, डाली, पूजा, लाडली और गुड्डी मौजूद रहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें