शक्ति सखी के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गोरखपुर में महिलाओं और वंचित वर्गों के भेदभाव और हिंसा के मामलों के समाधान के लिए महिला शक्ति केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। विकास खंड पाली और पिपराइच में जेंडर सीआरपी (शक्ति सखी) का चयन किया जाएगा। चयनित महिलाएं केंद्रों के संचालन और जागरूकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। आवेदन की अंतिम तिथि 13 मई है।

शक्ति सखी के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित

गोरखपुर, निज संवाददात। महिलाओं और वंचित वर्गों के साथ होने वाले भेदभाव एवं हिंसा के मामलों के समाधान के लिए महिला शक्ति केंद्रों की स्थापना की जा रही है। जिला मिशन प्रबंधन इकाई ने विकास खंड पाली और पिपराइच में दो जेंडर सीआरपी (शक्ति सखी) के चयन के निर्देश जारी किए हैं। उपायुक्त (स्वतः रोजगार) रघुनाथ सिंह ने पत्र जारी कर बताया कि चयनित शक्ति सखियां महिला शक्ति केंद्रों के संचालन, लैंगिक मुद्दों के निस्तारण, जागरूकता, दस्तावेजीकरण और एमआईएस कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। आवेदनकर्ता का 10वीं पास होना चाहिए, 18 से 55 वर्ष के बीच आयु होना और स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन या संकुल स्तरीय संघ की सदस्य होना अनिवार्य है।

साथ ही स्मार्ट फोन संचालन और सामाजिक मुद्दों की समझ भी जरूरी होगी। लिखित परीक्षा 15 मई को प्रस्तावित है। आवेदन पत्र 13 मई शाम पांच बजे तक जिला मिशन प्रबंधन इकाई में जमा कर सकते हैं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।