
पेंशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर तेज करेंगे संघर्ष
Gorakhpur News - गोरखपुर में ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति की मासिक बैठक हुई, जिसमें पेंशन बढ़ोतरी की चार सूत्रीय मांगों पर चर्चा की गई। सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति बनाई गई। 19 अगस्त को केंद्रीय श्रम मंत्री द्वारा...
गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति गोरखपुर की मासिक बैठक शनिवार को बस स्टेशन परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता वृंदावन शुक्ल ने की। इसमें पेंशनर्स ने भाग लेकर पेंशन बढ़ोतरी समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति पर चर्चा की। बैठक में 4 व 5 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन में गोरखपुर मंडल से भागीदारी के लिए गए साथियों के प्रति आभार जताया गया। साथ ही, 6 अगस्त को संसद भवन के प्रवेश द्वार पर सांसदों द्वारा किए गए प्रदर्शन के लिए भी आभार जताया गया, जिसमें ईपीएस पेंशन बढ़ोतरी की मांग को प्रमुखता से उठाया गया था।
बैठक में चिंता जताई गई कि 19 अगस्त को केंद्रीय श्रम मंत्री ने ईपीएस पेंशन में वृद्धि का आश्वासन देने के बावजूद कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है। चेतावनी दी कि यदि आगामी 15 अक्टूबर तक चार सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं किया गया तो समिति कड़े कदम उठाने के लिए बाध्य होगी। बैठक में अश्विनी पांडेय, विनोद कुमार शर्मा, जय प्रकाश दूबे, राम नरायन विश्वकर्मा, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, संजय बेंचुरा, महेंद्र कुमार पांडेय, गंगा प्रसाद, गोपाल प्रसाद, नसरुल्ला खां, चंद्रभान राय, मूर्ति प्रकाश नायक एवं मनन सिंह प्रमुख रहे। संचालन चंद्रशेखर पाठक ने किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




