ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुर‘हिन्दुस्तान’ का ‘पर्यावरण महोत्सव’ सोमवार को

‘हिन्दुस्तान’ का ‘पर्यावरण महोत्सव’ सोमवार को

‘हिन्दुस्तान’ द्वारा ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर 4 जून को 11 बजे से डीडीयू के संवाद भवन में ‘पर्यावरण महोत्सव’ का आयोजन किया गया है। इस दौरान प्रदर्शनी लगाई...

‘हिन्दुस्तान’ का ‘पर्यावरण महोत्सव’ सोमवार को
मुख्य संवाददाता,गोरखपुर Sun, 03 Jun 2018 10:06 PM
ऐप पर पढ़ें

‘हिन्दुस्तान’ द्वारा ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर 4 जून को 11 बजे से डीडीयू के संवाद भवन में ‘पर्यावरण महोत्सव’ का आयोजन किया गया है। इस दौरान प्रदर्शनी लगाई जाएगी। वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा लोगों को पौधरोपण के लिए जागरूक किया जाएगा। यहां पौधों का वितरण भी किया जाएगा।

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष आयोजन
‘हिन्दुस्तान’ का ‘पर्यावरण महोत्सव’ आज
गोरखपुर विश्वविद्यालय के संवाद भवन में आयोजित है कार्यक्रम
बेहतर काम करने वाले को पर्यावरण मित्र प्रमाण पत्र दिया जाएगा

‘विश्व पर्यावरण दिवस’ पर ‘हिन्दुस्तान’ द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए जनजागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से सोमवार को दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यलय के संवाद भवन में ‘पर्यावरण महोत्सव’ का अयोजन किया गया है।  इसमें फ़िल्म फ़ेस्टिवल, पेंटिंग प्रदर्शनी के साथ गोष्ठी भी आयोजित की गई है।  फ़िल्म फेस्टिवल में अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की डॉक्युमेंट्री फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके माध्यम से पर्यावरण के समक्ष आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान के प्रति लोगों का ध्यान आकृष्ट किया जाएगा। 
इस साल विश्व पर्यावरण दिवस का थीम 'प्लास्टिक को हतोत्साहित करना' है और इस विषय पर विशेषज्ञों के साथ बातचीत भी की जाएगी।  इस अवसर पर पेड़ लगाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए नि:शुल्क पौधों का वितरण भी होगा |

पर्यावरण मित्र प्रमाण पत्र दिया जाएगा
‘हिन्दुस्तान’ द्वारा आयोजित ‘पर्यावरण महोत्सव’ में बेहतर पेंटिंग और चित्रों से विजेताओं को चयनित किया जाएगा। सभी चयनित प्रतिभागियों को ‘हिन्दुस्तान’ द्वारा पर्यावरण मित्र प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। इस पेंटिंग प्रदर्शनी में किसी भी आयु के लोग शामिल हो सकते हैं।

इंस्टीच्यूट्स आफ इंजीनियर्स गोरखपुर का सहयोग
‘हिन्दुस्तान’ द्वारा आयोजित ‘पर्यावरण महोत्सव’ में इंस्टीच्यूट्स आफ इंजीनियर्स गोरखपुर द्वारा विशेष सहयोग किया जा रहा है। इस आयोजन में इंस्टीच्यूट्स के इंजीनियर बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें