इंजीनियर ने वीडियो में पत्नी का उत्पीड़न बयां कर दे दी जान

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गोरखपुर में कुशीनगर के एक इंजीनियर प्रद्युम्न कुमार यादव ने पत्नी के उत्पीड़न के कारण आत्महत्या कर ली। उसके वीडियो में उसने अपने दुखों का जिक्र किया और कहा कि वह अपने माता-पिता को यह एहसास नहीं होने देना चाहता कि उनका एक बेटा नहीं है। मामला न्यायालय में विचाराधीन था।

इंजीनियर ने वीडियो में पत्नी का उत्पीड़न बयां कर दे दी जान

गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही जंगल में बुढ़िया माता मंदिर के पास गुरुवार की देर शाम कुशीनगर के रहने वाले और मध्य प्रदेश की एक निजी कंपनी में कार्यरत एक इंजीनियर की पेड़ से लटकती लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मरने से पहले उसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने पत्नी के उत्पीड़न से आहत होकर खुदुकशी करने के लिए मजबूर होने का जिक्र किया है। हालांकि, हिन्दुस्तान अखबार वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के वेलवा पलकधारी गांव निवासी प्रद्युम्न कुमार यादव (33) मध्यप्रदेश में एक निजी कम्पनी में इंजीनियर के पद पर तैनात था। उसके भाई राघवेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पुलिस से सूचना मिली के उसके भाई ने बुढ़िया माता मंदिर के उत्तर दिशा में नाला पार स्थित एक जंगली पेड़ पर सफेद गमछे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद परिवार के लोग गोरखपुर आए और शव की पहचान की。

पत्नी के साथ विवाद

पुलिस ने बताया कि कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सोहाग गांव निवासी अर्पिता यादव पुत्री हरिशंकर यादव से 2 जून 2017 को प्रद्युम्न की शादी हुई थी। पत्नी करीब तीन महीने ससुराल में रही। उसके बाद अधिकतर समय पति के साथ हरियाणा में रही। वर्ष 2020 में दोनों के बीच विवाद हुआ और मामला न्यायालय में पहुंच गया। दोनों से पांच साल की एक बेटी है, जो मां के साथ रहती है।

Voice of UP

पत्नी ने किया था केस, 21 को आना था फैसला

प्रद्युम्न की पत्नी अर्पिता ने दहेज उत्पीड़न और भरण-पोषण से संबंधित मुकदमा किया था। पारिवारिक न्यायालय पडरौना में केस विचाराधीन है। इस मामले में 12 मई 2026 को तारीख लगी थी, लेकिन उस दिन फैसला नहीं हो पाया। अगली सुनवाई 21 जुलाई 2026 तय की गई थी। प्रद्युम्न को बार-बार छुट्टी लेकर आने में दिक्कत हो रही थी, जिससे वह अवसाद में था।

आत्महत्या का कारण

'मेरे मरने का समय नहीं, पर पत्नी के अत्याचार से जीने की इच्छा भी नहीं। मुझे कोई यह न कहे कि मैं बेसमय मर गया। बड़े भाई, मां-बाप को एहसास न होने देना कि उसका एक बेटा नहीं है। हर मां-बाप की उम्मीद होती है कि बेटा बुढ़ापे का सहारा बने, लेकिन पत्नी के दिए दुख के आगे उनका दुख भूल गया।' यह कहते हुए प्रद्युम्न ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। मरने से पहले बनाए गए वीडियो में उसने वह फंदा भी दिखाया, जिससे लटककर खुदकुशी की। कहा कि यह उसका आखिरी सहरा है।

वीडियो में दर्द बयां किया

कुसम्ही जंगल में खुदकुशी करने से पहले प्रद्युम्न ने वीडियो बनाया। उसने 1.46 मिनट के वीडियो में अपना दर्द बयां किया। वीडियो की शुरुआत में उसने कहा कि हार गया जिंदगी से। इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि उसकी पत्नी है। वह पत्नी, जिसने नई जिंदगी की शुरुआत के लिए हाथ थामा था। उसने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया और फिर वह टूटता चला गया। इस कदर टूटा कि उसने अपनी जिंदगी ही समाप्त कर ली। वीडियो में अपने दर्द के साथ ही उसने मां-बाप की जिम्मेदारियों के लिए माफी मांगी और बड़े भाई को जिम्मेदारी देते हुए कहा कि वह कभी एहसास न होने दे कि उनका एक बेटा नहीं है। उसका वीडियो परिचितों ने सोशल मीडिया पर देखा तो पुलिस को सूचना दी। उसके कई दोस्त पुलिस को फोन करके फफक रहे थे और बचाने की गुहार लगा रहे थे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रद्युम्न कुमार यादव ने आत्महत्या क्यों की?
प्रद्युम्न ने पत्नी के उत्पीड़न के कारण आत्महत्या की। उसने एक वीडियो में अपने दर्द का जिक्र किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।