ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरपुरानी पेंशन बहाली के लिए ट्विटर महाअभियान चलाएंगे कर्मचारी

पुरानी पेंशन बहाली के लिए ट्विटर महाअभियान चलाएंगे कर्मचारी

गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत...

पुरानी पेंशन बहाली के लिए ट्विटर महाअभियान चलाएंगे कर्मचारी
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरMon, 01 Aug 2022 02:10 AM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर, मुख्य संवाददाता।

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत के आह्वान पर देश के सभी कर्मचारी एक अगस्त से ट्विटर महाअभियान चलाएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री को ट्विट कर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग करेंगे।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव ने बताया कि संसद के मानसून सत्र में पुरानी पेंशन बहाली के लिए मुद्दा उठे। इसी गरज से मानसून सत्र महाट्विटर अभियान चलाया जा रहा है। इस महाअभियान के तहत देश के सभी कर्मचारी अपने मोबाइल से प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री को ट्विट करेंगे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें