ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरNagar Nigam Action: स्टैंड के टेंडर में आरोप के बाद हटाए गए कर्मचारी

Nagar Nigam Action: स्टैंड के टेंडर में आरोप के बाद हटाए गए कर्मचारी

गोरखपुर के पैडलेगंज स्टैंड के ठेके को लेकर आर्थिक कदाचार के आरोपों में घिरे कर्मचारी समेत पांच कर्मचारियों का नगर निगम ने पटल परिवर्तन कर दिया है। कर्मचारी के खिलाफ स्टैंड का ठेका लेने वाले लोगों ने...

Nagar Nigam Action: स्टैंड के टेंडर में आरोप के बाद हटाए गए कर्मचारी
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,गोरखपुरSat, 07 Dec 2019 03:08 PM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर के पैडलेगंज स्टैंड के ठेके को लेकर आर्थिक कदाचार के आरोपों में घिरे कर्मचारी समेत पांच कर्मचारियों का नगर निगम ने पटल परिवर्तन कर दिया है। कर्मचारी के खिलाफ स्टैंड का ठेका लेने वाले लोगों ने नगर आयुक्त से शिकायत की थी। 

अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने पैडलेगंज स्टैंड का ठेका पिछले 4 दिसम्बर को जारी पत्र में रद कर दिया था। पत्र में स्पष्ट लिखा गया था कि ठेका निरस्त होने के बाद किसी प्रकार की वसूली अवैध है। जिसके बाद ठेका हासिल करने वाली फर्म से जुड़े लोगों ने रेंट विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ नगर आयुक्त से लिखित शिकायत कर दी। जिसमें रुपये के लेनदेन का भी आरोप लगाया गया। रुपये के लेनदेन को लेकर वीडियो होने का भी दावा किया गया। 

शुक्रवार को नगर आयुक्त की तरफ से जारी पत्र में आर्थिक कदाचार का कोई जिक्र नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि शिकायती पत्र के बाद ही रेंट विभाग के कर्मचारियों का तबादला किया गया है। बता दें कि पैडलेगंज स्टैंड के ठेके को लेकर निगम में जनप्रतिनिधि अलग-अलग खेमों में बंटे हुए थे। उपसभापति बृजेश सिंह छोटू ने स्टैंड का विरोध किया था, जिसके बाद महापौर सीताराम जायसवाल ने दावा किया था कि हाई-वे पर स्टैंड नहीं होगा। 

ऐसा मुख्यमंत्री का आदेश है। इसके बाद भी नगर निगम के अधिकारियों ने स्टैंड का ठेका मार्च महीने तक के लिए कर दिया। हालांकि पार्षदों का एक खेमा स्टैंड के पक्ष में खड़ा हुआ नजर आ रहा है। नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह के हस्ताक्षर से जारी तबादला आदेश में कहा गया है कि प्रशासनिक दृष्टिकोण से कार्यहित में तबादले किए गए हैं। 

स्टैंड का ठेका निरस्त किया गया है। जिसके बाद कुछ कर्मचारियों के खिलाफ फर्म के लोगों ने आरोप लगाया था। जिसका संज्ञान लेते हुए तबादला किया गया है। प्रकरण में किसी अन्य कार्रवाई को लेकर नगर आयुक्त को निर्णय लेना है। 
अनिल कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त

इनका हुआ तबादला
- राजेंद्र कुमार सिंह को रेंट विभाग से कर विभाग जोन चार व अधिष्ठान की जिम्मेदारी
- प्रेमप्रकाश सिंह को कर विभाग से रेंट विभाग 
- संत कुमार सिंह को रेंट विभाग से कान्हा उपवन
- उमेश यादव को कान्हा उपवन से रेंट विभाग
- रईश अहमद को कान्हा उपवन से पथ प्रकाश विभाग

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें