निजीकरण के विरोध में शुरू किया जनजागरण अभियान
Gorakhpur News - गोरखपुर में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने जन-जागरण अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य बिजली कर्मचारियों और अभियंताओं पर हो रहे उत्पीड़न और बिजली व्यवस्था के निजीकरण के खिलाफ जनसमर्थन जुटाना है। मार्च 2023 के आंदोलन के बाद दमनात्मक कार्यवाहियों के खिलाफ असंतोष बढ़ रहा है।

गोरखपुर, निज संवाददाता। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने सोमवार से गोरखपुर एवं बस्ती में जन-जागरण अभियान शुरू कर दिया है। संघर्ष समिति गोरखपुर के संयोजक पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य बिजली कर्मचारियों, अभियंताओं एवं संविदा कर्मियों पर हो रहे उत्पीड़न, बिजली व्यवस्था के निजीकरण की नीतियों तथा तानाशाहीपूर्ण निर्णयों के खिलाफ व्यापक जनसमर्थन तैयार करना है। बताया कि मार्च 2023 के आंदोलन फलस्वरूप बिजली कर्मियों पर की गई दमनात्मक कार्यवाहियों, जिनमें एफआईआर, निलंबन, दूरस्थ स्थानों पर स्थानांतरण तथा अनुशासनात्मक कार्यवाही शामिल हैं। 19 मार्च 2023 को ऊर्जा मंत्री इन तमाम कार्यवाहियों को तत्काल समाप्त करने के निर्देश दिए थे जिनका आज तक पालन नहीं हुआ।
जिससे बिजली कर्मियों में भारी असंतोष व्याप्त है। इस अवसर पर जीवेश नन्दन, विजय जायसवाल, राघवेंद्र साहू, अमित आनंद, ऋषभ श्रीवास्तव, प्रभुनाथ प्रसाद, संगमलाल मौर्य, इस्माइल खान, संदीप श्रीवास्तव, प्रवीण सिंह, करुणेश त्रिपाठी, अमरनाथ कुशवाहा, राजकुमार सागर एवं राकेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


