Electricity Workers Protest Privatization in Gorakhpur निजीकरण को लेकर बिजली कर्मियों का आंदोलन जारी, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsElectricity Workers Protest Privatization in Gorakhpur

निजीकरण को लेकर बिजली कर्मियों का आंदोलन जारी

Gorakhpur News - गोरखपुर में बिजली कर्मियों ने निजीकरण के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि विद्युत उत्पादन निगम और अन्य परियोजनाओं के ज्वाइंट वेंचर एग्रीमेंट पर अभी तक कोई काम नहीं हुआ है, जिससे परियोजनाओं की...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरFri, 12 Sep 2025 10:17 PM
share Share
Follow Us on
निजीकरण को लेकर बिजली कर्मियों का आंदोलन जारी

गोरखपुर। बिजली निगम के निजीकरण को लेकर बिजली कर्मियों का आंदोलन लगातार चल रहा है। शुक्रवार को बिजली कर्मियों ने मोहद्दीपुर स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय सहित विभिन्न खंडों में धरना प्रदर्शन कर निजीकरण का विरोध किया। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक ई. पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि विद्युत उत्पादन निगम और मेजा थर्मल के साथ ओबरा डी परियोजना का ज्वाइंट वेंचर एग्रीमेंट सितंबर 2023 में और अनपरा ई परियोजना का जॉइंट वेंचर एग्रीमेंट अप्रैल 2024 में हस्ताक्षरित कर लिया गया था। लेकिन अभी तक कोई काम नहीं शुरू हुआ है। इसका सबसे बड़ा दुष्परिणाम यह होगा कि परियोजनाओं की लागत बढ़ जाएगी और निर्धारित अवधि 50 माह में परियोजनाओं के पूरा न होने से से प्रदेश को बिजली नहीं मिल पायेगी।

इस अवसर पर जीवेश नंदन, जितेंद्र कुमार गुप्त, सीबी उपाध्याय, प्रभुनाथ प्रसाद, संगमलाल मौर्य, इस्माइल खान, संदीप श्रीवास्तव, करुणेश त्रिपाठी, राजकुमार सागर, विजय बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।