हड़ताल पैकेज: बिजली कर्मी ‘जेल भरो आंदोलन’ के लिए बाध्य

Feb 12, 2026 07:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गोरखपुर में बिजली कर्मियों ने निजीकरण और इलेक्ट्रिसिटी बिल के विरोध में प्रदर्शन किया। संघर्ष समिति ने चेतावनी दी कि यदि निजीकरण प्रक्रिया निरस्त नहीं हुई और टेंडर जारी किया गया, तो सभी कर्मचारी सामूहिक जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे। साथ ही, संसद में बिल पारित करने पर तत्काल कार्य बंद करने की धमकी दी।

हड़ताल पैकेज: बिजली कर्मी ‘जेल भरो आंदोलन’ के लिए बाध्य

गोरखपुर, निज संवाददाता। निजीकरण और इलेक्ट्रिसिटी बिल के विरोध में गुरुवार को बिजली कर्मियों ने मोहद्दीपुर हाईडिल कालोनी में प्रदर्शन किया। संघर्ष समिति ने कहा कि यदि उत्तर प्रदेश में चल रही निजीकरण की प्रक्रिया निरस्त नहीं की गई और टेंडर जारी किया गया, तो सभी बिजली कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर और इंजीनियर सामूहिक जेल भरो आंदोलन प्रारम्भ करेंगे। इसके साथ ही यदि संसद के बजट सत्र में इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल पारित करने का प्रयास किया गया, तो बिजली कर्मचारी बिना किसी अतिरिक्त नोटिस के तत्काल कार्य बंद कर ‘लाइटनिंग स्ट्राइक’ पर चले जाएंगे । इस दौरान विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पुष्पेन्द्र सिंह, जीवेश नन्दन, सीबी उपाध्याय, ब्रजेश त्रिपाठी, प्रभुनाथ प्रसाद, संगम लाल मौर्य, इस्माइल खान, संदीप श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, धनंजय राजभर, प्रमोद पाण्डेय, आशुतोष राय, प्रमोद यादव, श्याम सिंह, एन के सिंह, भारतेंदु चौबे, रणंजय सिंह, राघवेन्द्र साहू, राजेश कुमार, पीयूष श्रीवास्तव, अमरनाथ कुशवाहा, करुणेश त्रिपाठी, ओम गुप्ता, राजकुमार सागर, विजय बहादुर सिंह एवं राकेश चौरसिया के साथ विद्युत मजदूर संगठन और विद्युत संविदा मजदूर संगठन के तमाम पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।